LPG Booking Complaint: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच कई जगहों पर गैस बुकिंग में दिक्कतों की शिकायतें सामने आ रही हैं। अगर आपकी एजेंसी भी बुकिंग नहीं ले रही या डिलीवरी में आनाकानी कर रही है, तो अब आपको चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे इसकी शिकायत कर सकते हैं। यहां जानिए बुकिंग न होने की असली वजह और शिकायत करने का सबसे असरदार तरीका।
एलपीजी सिलेंडर बुक नहीं हो रहा? यह है असली वजह
हाल ही में सरकार ने गैस स्टॉक को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए बुकिंग नियमों में बदलाव किया है। अब डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के बीच का अंतराल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। यानी अगर आपने पिछला सिलेंडर लिए अभी 25 दिन पूरे नहीं किए हैं, तो आपकी नई बुकिंग स्वीकार नहीं की जाएगी।
इसके अलावा, कई बार ज्यादा ट्रैफिक की वजह से ऐप और वेबसाइट भी ठीक से काम नहीं करतीं, जिससे बुकिंग में दिक्कत आ सकती है।
यहां करें शिकायत, जल्द मिलेगी डिलीवरी
अगर गैस कंपनी या एजेंसी आपकी शिकायत नहीं सुन रही, तो आप सीधे सरकार के पोर्टल पर शिकायत कर सकते हैं। PG Portal (Public Grievance Portal) एक सरकारी प्लेटफॉर्म है, जहां आपकी शिकायत सीधे संबंधित मंत्रालय तक पहुंचती है।
PGPortal पर शिकायत कैसे दर्ज करें?
- सबसे पहले pgportal.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- अपना अकाउंट बनाने के लिए 'Sign up' करें या पुराने यूजर हैं तो लॉगिन करें।
- होमपेज पर 'Lodge Public Grievance' विकल्प को चुनें।
- विभागों की सूची में से 'Ministry of Petroleum and Natural Gas' पर क्लिक करें।
- अब 'LPG' कैटेगरी चुनें और अपनी समस्या (जैसे: Booking not accepted या Refill delay) का विवरण दें।
- अपना कंज्यूमर नंबर और गैस एजेंसी का नाम लिखकर शिकायत सबमिट कर दें।
यहां शिकायत करने का फायदा यह है कि संबंधित अधिकारी को एक निश्चित समय के अंदर आपकी समस्या सुलझानी ही पड़ती है।
तुरंत समाधान के लिए इन नंबर्स पर घुमाएं फोन (Agency Helpline numbers)
अगर आप ऑनलाइन पोर्टल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो अपनी गैस कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं:
उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह:
- हमेशा अधिकृत (ऑथराइज्ड) गैस डीलर से ही सिलेंडर लें
- डिलीवरी के समय रसीद जरूर प्राप्त करें
- एमआरपी (MRP) से ज्यादा पैसे न दें
- अगर गैस एजेंसी सिलेंडर देने से मना करे, तो तुरंत शिकायत करें
LPG सप्लाई पर सरकार का क्या कहना है?
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बावजूद सरकार ने साफ किया है कि घरेलू LPG सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। देश में करीब 40 दिन का स्टॉक मौजूद है। घरेलू उपयोग को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है। इसका साफ मतलब है कि समस्या सप्लाई की नहीं, बल्कि लोकल लेवल पर हो सकती है।