
Cheapest Loan: जब से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने रेपो रेट में कटौती की है। तभी से सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में कटौती शुरू कर दी है। ऐसे में अगर आप पर्सनल लोन, होम लोन और कार लोन लेने की योजना बना रहे हैं और कम ब्याज दर पर सबसे सस्ता लोन ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। देश के कुछ प्रमुख बैंक ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरों पर लोन की सुविधा दे रहे हैं। सही बैंक चुनकर आप न सिर्फ कम EMI चुका सकते हैं, बल्कि अपनी वित्तीय जरूरतें भी आसानी से पूरी कर सकते हैं।
अगर आज के समय में आप अपना खुद का घर खरीदने के लिए होम लोन लेना चाहते हैं, तो सबसे कम ब्याज दर वाला होम लोन कई बैंकों की तरफ से दिया जा रहा है। इसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India), बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) और बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) जैसे देश के बड़े बैंक शामिल हैं। इन बैंकों के होम लोन की ब्याज दर 7.35 फीसदी सालाना से शुरू होती है, जो देश के कई अन्य बड़े बैंकों की तुलना में कम मानी जाती है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का होम लोन 7.35 फीसदी सालाना ब्याज दर पर उपलब्ध है। इसे 30 साल तक के लिए लिया जा सकता है। इस लोन का इस्तेमाल घर खरीदने, घर के रेनोवेशन या मरम्मत के लिए किया जा सकता है। यह बैंक प्रॉपर्टी की कीमत का करीब 90 फीसदी तक लोन देता है। प्रधानमंत्री आवास योजना को भी सपोर्ट करता है, जिसका मकसद लोगों को सस्ता और अपना घर दिलाने में मदद करना है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र में भी होम लोन की अवधि 30 साल तक की होती है। इस बैंक में होम लोन की ब्याज दर 7.10 फीसदी सालाना से शुरू होती है, जो खास तौर पर अच्छे CIBIL स्कोर वाले ग्राहकों को मिलती है। इसकी एक बड़ी खासियत यह है कि कई मामलों में कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाती है। महिला ग्राहकों और रक्षा कर्मियों को ब्याज दर में 0.05 फीसदी तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है, जिससे लोन और सस्ता हो जाता है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से आप होम लोन लगभग 30 सालों के लिए ले सकते हैं। इसकी प्रोसेसिंग फीस 20,000 रुपये से ज्यादा नहीं होती। इस बैंक से नौकरीपेशा लोगों को घर की कीमत का 90 फीसदी तक लोन मिल सकता है, जबकि बिजनेस करने वाले लोगों को घर की कीमत का 80 फीसदी तक लोन दिया जाता है। यहां होम लोन 7.35 फीसदी सालाना ब्याज दर पर मिलता है, जिसका इस्तेमाल पुराने घर या फ्लैट खरीदने, घर बनवाने, मरम्मत कराने और इंटीरियर अपग्रेड करने के लिए किया जा सकता है।
अगर आप सबसे सस्ती दर पर पर्सनल लोन की तलाश कर रहे हैं तो आपको पहले यह भी समझना होगा कि आखिर इस दर पर क्या आपको मिलेगा? जी हां, कोई भी बैंक अपनी सबसे सस्ती दर पर लोन उन कस्टमर्स को देता है जिसका सिबिल स्कोर 800 या इससे ज्यादा होता है। हालांकि आखिरी फैसला बैंक का होता है। अगर आप पात्र हैं तो बेहिचक अप्लाई कर सकते हैं।
प्राइवेट सेक्टर का एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक भी 9.99 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहे हैं। एचडीएफसी बैंक से लोन के बदले 6500 रुपये तक प्रोसेसिंग फीस देना होगा। एक्सिस बैंक और आईडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन के लिए लोन अमाउंट का 2 फीसदी तक प्रोसेसिंग फीस चुकाना होगा। एचडीएफसी बैंक से 50 लाख रुपये तक पर्सनल लोन लिया जा सकता है, जो आपकी पात्रता पर निर्भर करता है। नए कस्टमर को 4 वर्किंग डेज में पर्सनल लोन मिल जाता है। अगर आप प्री-अप्रूव्ड एचडीएफसी बैंक कस्टमर हैं तो आपको फंड महज 10 सेकेंड में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
सार्वजनिक क्षेत्र का पंजाब एंड सिंध बैंक से भी आप पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बैंक फिलहाल 9.60 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है। इस लोन के बदले बैंक को 0.50% - 1% तक प्रोसेसिंग फीस चुकाना होगा।
अगर आप भी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो लोन लेने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना बेहद जरूरी है। सही बैंक चुनने से आपकी EMI और कुल खर्च दोनों कम हो सकते हैं।
देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) अपने ग्राहकों को 8.70 फीसदी की ब्याज दर से कार लोन उपलब्ध करवा रहा है. आपका क्रेडिट स्कोर, लोन की राशि के कारण बैंक ब्याज दरों में बदलाव कर सकता हैं. अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है तो, बैंक आपको किफायती दरों पर कार लोन ऑफर कर सकता हैं.
बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को 8.15 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर से कार लोन ऑफर करता है.
प्राइवेट क्षेत्र की दिग्गज बैंक आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों को 8.5 फीसदी की शुरुआती ब्याज दरों पर कार लोन ऑफर कर रहा है। लोन की रकम, आपका सिबिल स्कोर और दूसरे कारणों से बैंक की ब्याज दर बदल सकती है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.