
Aravind Srinivas Net worth 2025: अमीर बनना हर किसी का सपना होता है, कुछ लोग इस सपने को मेहनत से पूरा भी कर लेते हैं और दुनिया में अपना लोहा मनवाते हैं। हाल ही में M3M हुरुन इंडिया ने रिच लिस्ट 2025 जारी की। इस लिस्ट के अनुसार 31 साल के अरविंद श्रीनिवास (Aravind Srinivas) भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं अरविंद श्रीनिवास और उनके पास कितनी संपत्ति है।
अरविंद श्रीनिवास अभी अमेरिका में रहते हैं, लेकिन उनका जन्म चन्नई में 7 जून 1994 को हुआ था। 31 साल के अरविंद श्रीनिवास ने IIT मद्रास से बीटेक और एमटेक पूरा करके कैलिफोर्निया से अपनी पीएडी पूरी की। उसके बाद उन्होंने AI पर काम शुरू किया और OpenAI और Google Brain जैसी कंपनियों में इंटर्न के तौर पर काम किया। AI पर काम करते हुए उन्हें इसकी इतनी समझ हो गई कि उन्होंने साल 2022 में Perplexity AI नाम का प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया। अब ये प्लेटफॉर्म चैट जीपीटी और जैमिनाई को टक्कर दे रहा है।
भारत के सबसे युवा अरबपति बनने वाले अरविंद श्रीनिवास की कंपनी परप्लेक्सिटी की वैल्यूएशन 1.15 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है। उनकी कंपनी को कई बड़ी कंपनियों ने फंडिंग दी है। इसके साथ ही अपने स्मार्ट प्लान की वजह से ये काफी तेजी ग्रो कर रही है। हाल ही में भारतीय लोगों को टार्गेट करते हुए कंपनी ने Airtel के साथ साझेदारी की। इस साझेदारी की वजह से कंपनी को काफी फायदा हुआ है। हुरुन रिच लिस्ट के अनुसार अरविंद श्रीनिवास की नेटवर्थ 21,190 करोड़ रुपये है।
अरविंद श्रीनिवास के साथ ही इस लिस्ट में कई और युवा बिजनेसमैनों का नाम भी था। इस लिस्ट में जेप्टो के फाउंडर कैवल्य वोहरा (22 साल; ₹4,480 करोड़) और आदित पालिचा (23 साल; ₹5,380 करोड़) भी हैं। प्रिज्म (OYO) के रितेश अग्रवाल (31 साल; ₹14,400 करोड़), एसजी फिनसर्व के रोहन गुप्ता (26 साल; ₹1,140 करोड़) और टीएसी सिक्योरिटी के त्रिशनीत अरोड़ा (30 साल; ₹1,820 करोड़) भी शामिल हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.