Samrat VS Nitish Kumar Net Worth: नीतीश कुमार या सम्राट चौधरी, कौन ज्यादा अमीर? जानिए बिहार के नए सीएम की नेटवर्थ

Samrat Choudhary Net Worth 2026: सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। नीतीश कुमार की संपत्ति 1.66 करोड़ रुपये है, जबकि सम्राट चौधरी की संपत्ति 11.34 करोड़ रुपये से अधिक है। इस प्रकार, सम्राट चौधरी नीतीश कुमार से लगभग 7 गुना अधिक अमीर हैं।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड15 Apr 2026, 02:42 PM IST
सम्राट चौधरी vs नीतीश कुमार की नेटवर्थ
सम्राट चौधरी vs नीतीश कुमार की नेटवर्थ

Samrat Choudhary Net Worth 2026: बिहार को उनका नया सीएम मिल गया है। आज उन्होंने सम्राट चौधरी ने बिहार के नए सीएम के तौर पर शपथ ली है। वो बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनसे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार थे। आइए जानते हैं कि नीतीश कुमार और बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी में से कौन ज्यादा अमीर हैं। चुनावी हलफनामों के आंकड़े कुछ ऐसी सच्चाई बयां करते हैं जो आपको हैरान कर सकती है।

कितनी है नीतीश कुमार की नेटवर्थ?

नीतीश कुमार ने लंबे समय तक बिहार पर शासन किया,लेकिन उनकी निजी संपत्ति उनकी राजनीतिक हैसियत के मुकाबले काफी कम नजर आती है। हलफनामे के मुताबिक,नीतीश कुमार की कुल संपत्ति लगभग 1.66 करोड़ रुपये है,लेकिन उनके हाथ में महज 20,552 रुपये कैश हैं। उनकी चल संपत्ति 17.91 लाख रुपये है, जिसमें 11 साल पुरानी एक फोर्ड इकोस्पोर्ट्स कार और सोने-चांदी की दो अंगूठियां शामिल हैं। दिल्ली के द्वारका में उनका एक फ्लैट है, जिसकी कीमत आज के बाजार भाव में 1.48 करोड़ रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें | कितनी संपत्ति के मालिक हैं सम्राट चौधरी, यहां जानिए पूरी डिटेल

सम्राट चौधरी की नेटवर्थ कितनी है?

बिहार के नए मुख्यमंत्री की संपत्ति साल 2025 के नवीनतम हलफनामे के अनुसार, 11.34 करोड़ रुपये से अधिक है। यानी तकनीकी रूप से सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से लगभग 7 गुना ज्यादा अमीर हैं। सम्राट चौधरी के पास न केवल अच्छी खासी पैतृक जमीन है, बल्कि उन्होंने शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और बीमा पॉलिसियों में भी मोटा निवेश कर रखा है।

नीतीश कुमार या सम्राट चौधरी, कौन ज्यादा अमीर?

विवरणनीतीश कुमार (पूर्व CM)सम्राट चौधरी (नए CM)
कुल संपत्ति 1.66 करोड़ (लगभग) 11.34 करोड़ (लगभग)
नकद (Cash) 20,552 1,71,550 (परिवार सहित)
चल संपत्ति 17.91 लाख 1.98 करोड़
अचल संपत्ति 1.48 करोड़ (दिल्ली में फ्लैट) 9.36 करोड़ (खेती व आवासीय भूमि)
वाहनफोर्ड इकोस्पोर्ट्स (2015 मॉडल)बोलेरो नियो (2023 मॉडल)
सोना/चांदी2 अंगूठियां (लगभग 2.37 लाख)400 ग्राम सोना + 500 ग्राम चांदी
निवेश (शेयर/म्यूचुअल फंड)नगण्य 31.83 लाख
हथियारकोई नहीं1 राइफल, 1 रिवॉल्वर ( 6 लाख)

सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए बुधवार को कहा कि राज्य का शासन 'मोदी-नीतीश मॉडल' पर ही आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं तुरंत राज्य की समृद्धि के लिए काम शुरू करूंगा। यह स्पष्ट रहना चाहिए कि बिहार 'मोदी-नीतीश मॉडल' पर ही शासित होता रहेगा।

नीतीश कुमार ने भी दी बधाई

बुधवार को बिहार के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी को बधाइयों का तांता लग गया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं ने विश्वास जताया कि राज्य तेजी से प्रगति करेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में योगदान देगा।राज्यसभा सांसद बन चुके नीतीश कुमार ने 'एक्स' पर चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास करेगा और देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।

यह भी पढ़ें | प्रॉपर्टी टैक्स क्या है, किसे चुकाना होता है? यहां जानिए पूरी डिटेल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी चौधरी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी बिहार के विकास के लिए कार्य करेंगे, जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करने में मदद मिलेगी। नीतीश कुमार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया और विकास किया, जिसे नए मुख्यमंत्री आगे बढ़ाएंगे।

सम्राट चौधरी के पिता और सात बार विधायक रहे शकुनी चौधरी ने अपने पुत्र के मुख्यमंत्री बनने को ईश्वर की कृपा बताया। उन्होंने कहा कि ये सब भगवान की कृपा है। मैंने लंबा संघर्ष किया और कई राजनीतिक दल बनाए, लेकिन सफल नहीं हो सका। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार के आशीर्वाद से सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं। मेहनत रंग लाती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीSamrat VS Nitish Kumar Net Worth: नीतीश कुमार या सम्राट चौधरी, कौन ज्यादा अमीर? जानिए बिहार के नए सीएम की नेटवर्थ
More