Fridge Using tips in Winter: सर्दियों में फ्रिज बंद करना पड़ सकता है महंगा! जानें क्या है सही तरीका

Fridge Using tips in Winter: सर्दियों में फ्रिज को बंद करना कई लोगों को सही लगता है, लेकिन यह कंप्रेसर, गैस और अंदरूनी सिस्टम को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। ठंड में फ्रिज अपने आप कम बिजली लेता है, इसलिए उसे बंद करने की बजाय लो कूलिंग मोड पर चलाना ही सुरक्षित और किफायती होता है।

Priya Shandilya
अपडेटेड11 Dec 2025, 11:54 AM IST
सर्दियों में बंद कर देते हैं फ्रिज? बिजली बचाने का ये तरीका पड़ सकता है महंगा
सर्दियों में बंद कर देते हैं फ्रिज? बिजली बचाने का ये तरीका पड़ सकता है महंगा(NotebookLM)

Fridge Using tips in Winter: जैसे ही सर्दियां आती हैं, हमारी रोजमर्रा की कई जरूरतें बदल जाती हैं। हमें न तो ठंडे पानी की खास जरूरत होती है, न फल-सब्जियां जल्दी खराब होती हैं। ऐसे में, कई लोग यह सोचकर अपने फ्रिज को पूरी तरह से बंद कर देते हैं कि इससे बिजली भी बचेगी और फ्रिज की उम्र भी बढ़ेगी। यह एक बहुत बड़ी और आम गलतफहमी है।

सर्दियों में फ्रिज बंद क्यों नहीं करना चाहिए?

फ्रिज का दिल होता है- कंप्रेसर। यही मशीन फ्रिज में लगातार कूलिंग बनाए रखती है। जब फ्रिज लंबे समय तक बंद रहता है, तो कंप्रेसर की कार्यक्षमता धीरे-धीरे खराब होने लगती है। कई बार अंदर नमी जमा हो जाती है और पिस्टन जाम हो जाते हैं।

लंबे समय बाद जब आप फ्रिज दोबारा चालू करते हैं, तो मोटर पर जोर पड़ता है और कंप्रेसर ओवरहीट होने लगता है। इससे गैस लीक होने तक की नौबत आ सकती है और ऐसी मरम्मत जेब पर जोर डालती है।

फ्रिज के अंदर भी नुकसान

फ्रिज बंद होने पर अंदर का माहौल गर्म और नमीयुक्त हो जाता है। इससे फंगस लगने की संभावना बढ़ जाती है और खाने की चीजें जल्दी खराब होती हैं। यानी मशीन भी खराब, सामान भी खराब, दोनों तरफ से नुकसान।

सर्दियों में बिजली की होती है कम खपत?

बहुत लोग समझते हैं कि फ्रिज पूरे साल एक जितनी बिजली खपत करता है, लेकिन असल में सर्दियों में फ्रिज खुद ही कम बिजली लेता है। क्योंकि बाहर का तापमान पहले से ही ठंडा रहता है, इसलिए कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। गर्मियों की तुलना में ठंड में फ्रिज अपने आप कम यूनिट खपत करता है।

सर्दियों में फ्रिज चलाने का सही तरीका

फ्रिज को बंद करने की बजाय बस कूलिंग लेवल कम कर दें। गर्मी में जो तापमान 3 या 4 नंबर पर रखते हैं, सर्दियों में उसे 1 या 2 नंबर पर कर देना काफी है। कई फ्रिज में Eco Mode या Winter Mode भी आता है, जो मौसम के हिसाब से कूलिंग को खुद एडजस्ट कर देता है और कंप्रेसर पर दबाव नहीं पड़ने देता।

अगर आप चाहते हैं कि आपका फ्रिज सालों तक आराम से चले, तो उसे कभी भी लंबी अवधि के लिए बंद न करें। सिर्फ कूलिंग कम कर दें और मशीन को अपने हिसाब से काम करने दें। इससे न केवल फ्रिज सुरक्षित रहेगा बल्कि बिजली की बचत भी बढ़ेगी और महंगी मरम्मतों से भी छुटकारा मिलेगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीFridge Using tips in Winter: सर्दियों में फ्रिज बंद करना पड़ सकता है महंगा! जानें क्या है सही तरीका
More
बिजनेस न्यूज़मनीFridge Using tips in Winter: सर्दियों में फ्रिज बंद करना पड़ सकता है महंगा! जानें क्या है सही तरीका
OPEN IN APP