
8th Pay Commission: आजकल सरकारी कर्मचारी अगर सुबह की चाय के साथ किसी बात पर सबसे ज्यादा चर्चा करते हैं, तो वो है कि 8वां वेतन आयोग कब आएगा और पेंशन कितनी बढ़ेगी? 7वें वेतन आयोग को लागू हुए अब करीब एक दशक होने को है और रिटायर्ड कर्मचारियों को अब कुछ अच्छे की उम्मीद है, जिससे न सिर्फ उनकी जेब भारी होगी, बल्कि दिल भी राहत महसूस करेगा।
अगर 8वां वेतन आयोग तय वक्त पर लागू हो गया और सिफारिशों को सरकार ने मंजूरी दी, तो पेंशन में 30 से 34 प्रतिशत तक का सीधा इजाफा देखने को मिल सकता है। हालांकि ये अभी सरकार की तरफ से आधिकारिक रूप से नहीं कहा गया है, लेकिन जो चर्चाएं चल रही हैं वो यही इशारा करती हैं।
सरकारी पेंशनर्स की पेंशन आमतौर पर उनके रिटायरमेंट के वक्त की बेसिक सैलरी और उस पर मिलने वाले फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से तय होती है। 7वें वेतन आयोग में ये फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। अब अगर 8वें वेतन आयोग में इसे बढ़ाकर 2.80 या 3.0 तक किया गया, तो पेंशन में अच्छी-खासी बढ़त तय मानी जा रही है।
अभी अगर किसी की पेंशन 10,000 रुपये है, तो 30% बढ़ने पर ये सीधा 13,000 रुपये हो सकती है और 34% बढ़ने पर 13,400 रुपये तक जा सकती है। यानी हर महीने 3,000 से 3,400 तक की ज्यादा पेंशन मिलेगी।
ये भी पढ़ें- ITR Filing 2025: ITR फाइलिंग में देरी? फिर जुर्माने से बचना मुश्किल, जानिए जुर्माने का हिसाब-किताब
अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन केंद्र सरकार के सूत्रों का कहना है क 1 जनवरी 2026 से इसे लागू किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में आमतौर पर 1–2 साल का वक्त लगता है क्योंकि आयोग पहले सिफारिशें देता है, फिर केंद्र सरकार उन पर फैसला लेती है।
इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर पेंशनर्स को बड़ा लाभ मिलेगा।नई बेसिक पेंशन तय होने के बाद उस पर महंगाई भत्ता (DA) जुड़कर आएगा, जिससे आगे की हर बढ़ोतरी और भी असरदार होगी। साथ ही, डियरनेस अलाउंस को बेसिक में मर्ज कर देने से पेंशन में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। पुराने पेंशनर्स को एरियर मिलने की भी संभावना है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.