Aadhaar Card में क्या सच में अब से नहीं दिखेगा पति या पिता का नाम? जानिए क्या है सच्चाई

UIDAI ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड में 'केयर ऑफ' विवरण जोड़ना वैकल्पिक है। इस संबंध में वायरल दावा गलत है। आधार कार्ड भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो पहचान और पते का प्रमाण देता है।

Manali Rastogi
अपडेटेड24 Oct 2025, 01:49 PM IST
Aadhaar Card में क्या सच में अब से नहीं दिखेगा पति या पिता का नाम? जानिए क्या है सच्चाई
Aadhaar Card में क्या सच में अब से नहीं दिखेगा पति या पिता का नाम? जानिए क्या है सच्चाई

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किए जाने वाला आधार कार्ड भारतीयों के लिए बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट होता है। इसमें 12 अंकों का यूनिक पहचान संख्या होता है, जोकि व्यक्ति की पहचान होती है।

यह हर भारतीय नागरिक की पहचान और पते का प्रमाण होता है। आधार कार्ड बनाने के लिए व्यक्ति की बायोमेट्रिक जानकारी (जैसे फिंगरप्रिंट, आंखों की पुतली की स्कैन) और जनसांख्यिकीय जानकारी (जैसे नाम, जन्मतिथि, पता आदि) ली जाती है।

यह भी पढ़ें | DigiLocker से कैसे डाउनलोड करें अपना पैन कार्ड? यहां जानिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

यह देशभर में हर जगह मान्य है और किसी भी व्यक्ति की पहचान को एकसमान बनाता है। यह सरकारी योजनाओं, बैंक खातों, सब्सिडी, पेंशन, स्कॉलरशिप, और मोबाइल सिम वेरिफिकेशन जैसी कई सेवाओं में काम आता है। इसके जरिए सरकार सीधे लाभार्थियों को योजना का फायदा पहुंचा सकती है, जिससे भ्रष्टाचार कम होता है और पारदर्शिता बढ़ती है।

आज के डिजिटल भारत में आधार कार्ड हर नागरिक के लिए एक जरूरी दस्तावेज बन गया है, जो न सिर्फ पहचान साबित करता है, बल्कि सरकारी सेवाओं तक पहुंच को भी आसान बनाता है। ये इतना जरूरी दस्तावेज है कि आए दिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर कुछ फेक न्यूज भी सामने आती रहती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इन सभी बातों की पुष्टि किए बिना इनपर विश्वास न करें।

यह भी पढ़ें | नहाय खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक, यहां चेक करिए पूजा में लगने वाली सामग्री लिस्ट

इसी क्रम में एक खबर ये वायरल हुई कि अब आधार कार्ड में पति या पिता का नाम नजर नहीं आएगा। सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने इसे शेयर किया था। हालांकि, जब इसकी पुष्टि की गई तो पता चला कि ये खबर फर्जी है।

Alt News की रिपोर्ट के अनुसार, इस दावे में जरा भी सच्चाई नहीं है। रिपोर्ट में बताया गया है कि UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ऐसा कुछ उल्लेख नहीं किया गया है, न ही संस्था के अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी जानकारी शेयर की गई है।

यह भी पढ़ें | EPF vs RD: सेफ रिटर्न या फिर लॉन्ग-टर्म ग्रोथ? जानिए कौन सी स्कीम है बेहतर

इसके अलावा Alt News की ओर से UIDAI की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया गया। UIDAI के एक अधिकारी ने इस वायरल दावे को गलत बताया और स्पष्ट किया कि ऐसी कोई भी घोषणा या बदलाव लागू नहीं किया गया है।

अधिकारी ने यह भी बताया कि आधार कार्ड में “केयर ऑफ (C/O)” विवरण जोड़ना वैकल्पिक है। यानी अगर कोई व्यक्ति अपने माता, पिता या परिवार के मुखिया का नाम जोड़ना चाहता है, तो वह उनके दस्तावेज लगाकर ऐसा कर सकता है। लेकिन यह जरूरी नहीं है। अगर चाहें तो “C/O” वाला हिस्सा खाली भी छोड़ा जा सकता है।

(डिस्क्लेमर: ये सलाह सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। मिंट हिंदी किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदारी नहीं है।)

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीAadhaar Card में क्या सच में अब से नहीं दिखेगा पति या पिता का नाम? जानिए क्या है सच्चाई
More
बिजनेस न्यूज़मनीAadhaar Card में क्या सच में अब से नहीं दिखेगा पति या पिता का नाम? जानिए क्या है सच्चाई