
Women’s Day 2026: भारत की महिलाएं अब सशक्त हो रही हैं। आज भारत की बेटियां घर के साथ-साथ ऑफिस भी संभाल रही हैं। उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई है। हालांकि, बेटियों ने इसका भी इंतजाम कर लिया है। खुद के खर्च उठाने से लेकर वे अब, वित्तीय फ्रीडम को लेकर भी कदम उठा रही है। भारत सरकार और बैंकों ने महिलाओं को ध्यान में रखते हुए कई सेविंग्स स्कीम चालू की हैं। इनमें उन्हें अपनी बचत पर अच्छा रिटर्न मिल रहा है। अगर आप खुद के लिए या अपने परिवार की महिलाओं के लिए बेहतर सेविंग्स स्कीम की तलाश कर रहे हैं तो, आपको इन कुछ स्कीमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
बैंकों और NBFCs में महिलाओं के लिए स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम्स होती हैं, जिनमें उन्हें नॉर्मल FD से ज्यादा ब्याज मिलता है। कई बैंक महिलाओं को 0.25% तक ज्यादा इंटरेस्ट देते हैं। अगर आप बिना किसी रिस्क के पैसा बढ़ाना चाहती हैं, तो यह बेस्ट ऑप्शन है। 60 साल से ज़्यादा उम्र की महिलाओं के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) हमेशा से एक भरोसेमंद ऑप्शन रहा है। इसमें उन्हें आम लोगों के मुकाबले 0.50% तक ज़्यादा ब्याज मिलता है। इसके अलावा, सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS) भी एक बढ़िया विकल्प है।
अगर आप ज्यादा रिटर्न चाहती हैं और लंबे समय तक इन्वेस्टमेंट कर सकती हैं, तो म्यूचुअल फंड में सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम इन्वेस्ट कर सकती हैं और समय के साथ अच्छा रिटर्न पा सकती हैं।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) जिसे राष्ट्रीय बचत पत्र भी कहा जाता है। भारत सरकार के द्वारा शुरु की गई एक बजत योजना है। यह एक लॉग टर्म सेविंग स्कीम है। एनएससी की मैच्योरिटी अवधि 5 वर्ष से लेकर 10 वर्ष के बीच होती है। इस अवधि के दौरान आपको अपनी बचत पर 7.7 फीसदी का ब्याज मिलता है। इसके साथ ही धारा 80 C के अनुसार आपको टैक्स लाभ भी दिया जाता है। अगर आप लंबी अवधि के लिए सुरक्षित निवेश का विचार कर रहे हैं तो, यह स्कीम आपके लिए लाभकारी हो सकती है। निवेशक इसमें 1000 रुपए की न्यूनतम राशि से अपनी सेविंग जर्नी शुरु कर सकते है।
अगर आप अपने रिटायरमेंट के लिए पैसे इन्वेस्ट करना चाहती हैं, तो नेशनल पेंशन स्कीम (National Pension Scheme) बेस्ट ऑप्शन है। NPS में आप अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा इन्वेस्ट कर सकती हैं और रिटायरमेंट के बाद पेंशन का फायदा उठा सकती हैं। इस पर टैक्स छूट भी मिलती है।
महिलाओं को गोल्ड इन्वेस्टमेंट पसंद होता है, लेकिन अब डिजिटल जमाना है, तो फिजिकल गोल्ड की जगह डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ETF और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) जैसे ऑप्शंस बेहतर हैं। इनमें स्टोरेज की टेंशन नहीं होती और आपको सोने की कीमत बढ़ने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों की शिक्षा और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए बनाई गई एक योजना है। इसके तहत, 10 साल से छोटी बच्चियों के अभिभावक अपनी बच्ची के नाम से खाता खुलवा सकते हैं। यह एक लॉग टर्म सेविंग स्कीम है।
इस योजना के तहत आपको अपनी सेविंग पर 8.2 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है। यह ब्याज दूसरे सेविंग स्कीम के मुकाबले ज्यादा है। इस स्कीम में निवेशकों को टैक्स छूट भी दी जाती है, जो सुकन्या समृद्धि योजना को खास बनाती है।
PPF महिलाओं के लिए एक भरोसेमंद इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है। इसमें आपका पैसा 15 साल के लिए लॉक होता है और सरकार इस पर अच्छा ब्याज देती है। सबसे बड़ी बात ये कि इस पर टैक्स भी नहीं देना पड़ता, जिससे आपकी सेविंग बढ़ती है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.