Women’s Day 2026: महिला दिवस पर Yes Bank लॉन्च करेगा स्पेशल सैलरी अकाउंट, मिलेंगे ये खास फायदे, जानें पूरी डिटेल

Women's Day 2026: प्राइवेट सेक्टर बैंक Yes Bank ने महिला दिवस 2026 के मौके पर महिलाओं के लिए एक खास सैलरी अकाउंट लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस स्पेशल सैलरी अकाउंट पर कई शानदार फीचर्स भी ऑफर किए जा रहे हैं। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड6 Mar 2026, 03:33 PM IST
महिला दिवस पर Yes Bank लॉन्च करेगा स्पेशल सैलरी अकाउंट
महिला दिवस पर Yes Bank लॉन्च करेगा स्पेशल सैलरी अकाउंट

YES Essence Women’s Salary Account: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के समान अधिकारों, स्वतंत्रता और बराबरी के मौकों की लड़ाई के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर लिंग समानता, प्रजनन अधिकार, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और शोषण जैसे मुद्दों पर खास जोर दिया जाता है। इस साल यानी 2026 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम 'Give To Gain' है। इसका मतलब है कि जब हम महिलाओं की सहायता करते हैं, तो समाज में सबका फायदा होता है। इस मौके पर देश का प्रमुख प्राइवेट बैंक Yes Bank वर्किंग प्रोफेशनल महिलाओं के लिए एक खास सैलरी अकाउंट लॉन्च करने का ऐलान किया है।

एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी फाइनेंशियल सिक्योरिटी, हेल्थ और वेल्थ क्रिएशन की सुविधा

दरअसल, प्राइवेट बैंक ने YES Essence Women’s Salary Account' लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह साधारण बैंक अकाउंट नहीं है। इसे वर्किंग प्रोफेशनल महिलाओं की लाइफस्टाइल और जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस पहल के जरिए बैंक ने फाइनेंशियल सिक्योरिटी, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और वेल्थ क्रिएशन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर समेट दिया है।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017-18 से 2023-24 के बीच महिला रोजगार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। आंकड़ों की मानें, तो ग्रामीण भारत में महिलाओं की भागीदारी में 96% और शहरी इलाकों में 43% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले सात सालों में लगभग 1.56 करोड़ महिलाएं फॉर्मल वर्कफोर्स का हिस्सा बनी हैं।

यह भी पढ़ें | Advance Tax Deadline: 15 मार्च तक जरूर निपटा लें यह जरूरी काम

मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

यस बैंक का यह स्पेशल सैलरी अकाउंट तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। पहला स्तंभ फाइनेंशियल सॉल्यूशन है। इसके तहत महिलाओं को पहले साल के लिए लॉकर की सुविधा पूरी तरह मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा, जो महिलाएं शेयर बाजार या निवेश में रुचि रखती हैं, उनके लिए '3-इन-1' अकाउंट पर पहले साल की डीमैट AMC फीस पूरी तरह माफ कर दी जाएगी। वहीं, बैंक ने रिवॉर्ड पॉइंट्स के जरिए भी ग्राहकों को लुभाने की कोशिश की है। इसके तहत खाताधारक पहले ही साल में 34,000 YES Rewardz कमाने और उन्हें रिडीम करने का मौका पा सकती हैं।

यह भी पढ़ें | रूसी तेल फिर खरीदेगा भारत, अमेरिका ने लिया बड़ा यू-टर्न

खाताधारकों की हेल्थ का भी पूरा ध्यान

यस बैंक ने ग्राहकों की सेहत का भी भरपूर ध्यान रखा है। अक्सर कामकाजी महिलाएं काम के दबाव में अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन बैंक ने इस समस्या को समझते हुए हेल्थ एंड वेलनेस सिक्योरिटी को अपने दूसरे स्तंभ के रूप में चुना है। इस खाते के साथ महिलाओं को एक साल के लिए 5 लाख रुपये का सुपर टॉप-अप हेल्थ कवर कॉम्प्लिमेंट्री दिया जा रहा है। इसके साथ ही, साल में एक बार फ्री प्रिवेंटिव हेल्थ चेक-अप की सुविधा भी मिलेगी, जिसमें घर से ही सैंपल कलेक्शन की सुविधा शामिल है। बैंक ने अपने पार्टनर के माध्यम से एक साल की स्पेशल मेंबरशिप भी दे रहा है। इसके माध्यम से महिलाएं गाइनेकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिशियन, डाइटिशियन और मनोवैज्ञानिकों से सलाह ले सकेंगी। इसमें पेरेंटिंग टूलकिट जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें | रिटायरमेंट की टेंशन खत्म! Tata AIA ने लॉन्च की नई पेंशन स्कीम, जानें इसके फायदे

लाइफस्टाइल और शॉपिंग पर बचत

Yes Bank ने तीसरे स्तंभ के रूप में महिलाओं की लाइफस्टाइल और रोजमर्रा की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित किया है। इस खाते के साथ एक एलिगेंस डेबिट कार्ड फ्री में दिया जाएगा। इस कार्ड की खासबात यह है कि इसमें यूटिलिटी बिल, ग्रोसरी और ट्रैवल जैसी कैटेगरी पर 5% तक का कैशबैक मिलता है। इसके माध्यम से साल भर में लगभग 6,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। यह कैशबैक सीधे तौर पर मिडिल क्लास वर्किंग प्रोफेशनल महिलाओं की मंथली सेविंग में योगदान देगा।

यह भी पढ़ें | पेट्रोल-डीजल पर आई अमेरिका से राहत तो भारत सरकार ने LPG पर ले लिया बड़ा फैसला

Yes Bank ने कही ये बात

बता दें कि यस बैंक के रिटेल लायबिलिटीज कंट्री हेड धीरज सांघी ने खुशी जताते हुए कहा, “यह खाता कामकाजी महिलाओं के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दिखाता है। जैसे-जैसे महिलाएं वित्तीय निर्णय लेने में आगे आ रही हैं, उनके लिए सुरक्षा-आधारित बैंकिंग समाधान अनिवार्य हो गए हैं। यह पहल महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जीने के लिए भी प्रेरित करेगी।”

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीWomen’s Day 2026: महिला दिवस पर Yes Bank लॉन्च करेगा स्पेशल सैलरी अकाउंट, मिलेंगे ये खास फायदे, जानें पूरी डिटेल
More
होममनीWomen’s Day 2026: महिला दिवस पर Yes Bank लॉन्च करेगा स्पेशल सैलरी अकाउंट, मिलेंगे ये खास फायदे, जानें पूरी डिटेल