यस बैंक के BYOC क्रेडिट कार्ड में है फीचर्स की भरमार, हर प्लान में हैं ऑफर्स

Yes Bank BYOC Credit Card: अगर आप क्रेडिट कार्ड की तलाश में हैं तो यस बैंक का BYOC क्रेडिट कार्ड का चयन कर सकते हैं। इसमें आप अपने प्लान के मुताबिक, ऑफर चुन सकते हैं। इसमें अधिकतम कैशबैक रिवॉर्ड्स प्वाइंट की भरमार है। ये कभी एक्सपायर नहीं होते। ऐसे में आप अपनी जरूरत के मुताबिक, कभी भी भुना सकते हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड19 Jun 2025, 03:08 PM IST
Yes Bank BYOC Credit Card: यस बैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन केवाईसी कर सकते हैं।
Yes Bank BYOC Credit Card: यस बैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन केवाईसी कर सकते हैं। (Livemint)

Yes Bank BYOC Credit Card: क्रेडिट कार्ड अपनी अद्भुत क्षमताओं के दम पर तेजी से आम लोगों के बीच अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। कैश न होने की स्थिति में क्रेडिट कार्ड से आप न सिर्फ शॉपिंग कर सकते हैं बल्कि ट्रैवल बुकिंग करने के साथ ही होटल में खाना भी खा सकते हैं। इसके अलावा, और भी कई जगहों पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की जा सकती है। इसबीच यस बैंक का क्रेडिट कार्ड इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसे में अगर आप डिजिटल पेमेंट के लिए मेटल कार्ड या इको फ्रेंडली कार्ड को पसंद करते हैं तो आपके लिए यस बैंक बीवाईओसी क्रेडिट कार्ड (Yes Bank BYOC Credit Card) एक बेहतरीन कार्ड साबित हो सकता है।

यस बैंक ने कस्टमाइजेबल क्रेडिट कार्ड (Credit Card) की शुरुआत की थी। बीवाईओसी का मतलब है बिल्ड योर ओन कार्ड (Build Your Own Card) है। इस कार्ड में आप अपने प्लान के मुताबिक ऑफर चुन सकते हैं। इस क्रेडिट कार्ड की खासियत यह है कि इसमें कैशबैक या रिवॉर्ड प्वाइंट पर किसी तरह की कैपिंग नहीं है। कहने का मतलब यह हुआ कि एक बिलिंग साइकिल में अनलिमिटेड कैशबैक या रिवॉर्ड प्वाइंट हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही ये रिवॉर्ड प्वाइंट्स कभी एक्सपायर नहीं होते हैं। आप अपनी सुविधानुसार कभी भी इन्हें भुना सकते हैं।

यह भी पढ़ें | लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब UPS में भी मिलेंगे OPS जैसे फायदे

यस बैंक के क्रेडिट कार्ड कैश बैक चाहिए या रिवॉर्ड प्वाइंट

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, इस कार्ड के जरिए आप खुद तय कर सकते हैं कि आपको रिवॉर्ड प्वाइंट्स चाहिए या कैश बैक। रिवॉर्ड्स के मामले में सभी कार्डहोल्डर्स को हर 200 रुपये के खर्च के लिए 8 रिवॉर्ड प्वाइंट्स कमा सकते हैं। वहीं जो लोग कैशबैक चुनते हैं, उन्हें सभी खरीदारी पर 1 फीसदी कैशबैक मिलता है। किसी भी फ्यूल ट्रांजैक्शन, कैश एडवांस, फी एंड चार्जेज, ईएमआई ऑन कॉल और इंस्टैंट ईएमआई पर कोई कैशबैक नहीं मिलता है।

किस तरह का चाहिए कार्ड, खुद तय करें

यस बैंक का BYOC क्रेडिट कार्ड तीन तरह के मिलते हैं। इनमें प्लास्टिक, मेटल और इकोफ्रेंडली शामिल हैं। प्लास्टिक का क्रेडिट कार्ड रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एकदम सही माना जा रहा है। इको फ्रेंडली कार्ड भी बेहतर माना गया है। वहीं मेटल का भी क्रेडिट कार्ड है।

यह भी पढ़ें | स्टैंडर्ड चार्टर्ड पर RBI का चल सकता है डंडा, जानिए क्यों

कौन सा प्लान आपके लिए होगा बेहतर

1 - सिल्वर प्लान - मंथली फी- 99 रुपये है। इसके साथ में जीएसटी लगेगी।

2 - गोल्ड प्लान - मंथली फी 149 रुपये है। इसके साथ ही जीएसटी देना होगा।

3 - प्लैटिनम प्लान - इसकी मंथली फी- 249 रुपये है। इसमें भी अलग से जीएसटी देना होगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीयस बैंक के BYOC क्रेडिट कार्ड में है फीचर्स की भरमार, हर प्लान में हैं ऑफर्स
More
बिजनेस न्यूज़मनीयस बैंक के BYOC क्रेडिट कार्ड में है फीचर्स की भरमार, हर प्लान में हैं ऑफर्स