यूपी के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, योगी सरकार ने कर दिया बोनस का ऐलान

UP Govt Bonus News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर राज्य सरकार के कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा के प्रति राज्य सरकार की सराहना का प्रतीक है।

Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम एजेंसियां)
पब्लिश्ड15 Oct 2025, 12:03 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो)

UP Govt Diwali Gift: केंद्र सरकार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा कर दी है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दीपावली के मौके पर 14.82 लाख राज्य कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा के प्रति राज्य सरकार की सराहना का प्रतीक है। प्रदेश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

सभी पात्र कर्मचारियों को मिलेगा 6,908 रुपये बोनस

वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार के कर्मचारियों को उत्पादकता आधारित बोनस के भुगतान की अनुमति दी गई है। यह बोनस मासिक परिलब्धियों (Monthly emoluments) की अधिकतम सीमा सात हजार रुपये के आधार पर 30 दिनों के इम्यॉल्युमेंट्स का आकलन करते हुए दिया जाएगा। इस फॉर्म्युले से प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 6,908 रुपये का लाभ मिलेगा। इस निर्णय से राज्य सरकार के लगभग 14 लाख 82 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे। सरकार को अपने खजाने से लगभग 1,022 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

दिवाली से पहले अकाउंट में आ जाएंगे पैसे

राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले बोनस के दायरे में वे पूर्णकालिक अराजपत्रित कार्मिक शामिल हैं जिनके पद का वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 (47,600 रुपये- 1,51,100 रुपये और सादृश्य ग्रेड वेतन 4,800 रुपये तक) है। इसमें राज्य कर्मचारी, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारी, राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि पात्र कर्मचारियों को बोनस का भुगतान समय से हो, यह सुनिश्चित किया जाए ताकि सभी परिवार इस पर्व को हंसी-खुशी से मना सकें।

ध्यान रहे कि केंद्र सरकार ने भी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बीते 29 सितम्बर, 2025 द्वारा बोनस प्रदान किये जाने का निर्णय लिया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीयूपी के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, योगी सरकार ने कर दिया बोनस का ऐलान
More
बिजनेस न्यूज़मनीयूपी के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, योगी सरकार ने कर दिया बोनस का ऐलान