Personal Loan Myths: क्या बिना सैलरी वालों को नहीं मिलता है पर्सनल लोन? जानिए 5 ऐसे मिथक, जिन्हें सच मानते हैं लोग

Personal Loan News: भारत में पर्सनल लोन से जुड़े कई मिथक हैं, जिन्हें लोग सच मानकर बैठे हुए हैं। लोगों के अंदर सबसे बड़ा भ्रम ये है कि एक लोन के ऊपर दूसरा पर्सनल लोन नहीं मिल सकता है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड26 Sep 2025, 01:07 PM IST
पर्सनल लोन को लेकर सबसे बड़े मिथ
पर्सनल लोन को लेकर सबसे बड़े मिथ

Personal Loan Myths In India: पर्सनल लोन लेने से पहले कई तरह के सवाल मन आते हैं कि क्या पर्सनल लोन से क्रेडिट स्कोर खराब होता है और पहले लोन के ऊपर दूसरा लोन नहीं मिलता है। अगर आप भी ऐसे सोचते हैं, तो आप गलत हैं। आज हम आपको पर्सनल लोन से जुड़े कुछ मिथक के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते उन 5 भ्रम के बारे में, जो लोगों के दिमाग में घर कर गए हैं।

पर्सनल लोन लेने से क्रेडिट स्कोर खराब होता है?

आजकल लोगों के मन में सबसे बड़ा डर क्रेडिट स्कोर कम होने का है। कुछ लोगों को लगता है कि पर्सनल लोन लेने से उनका क्रेडिट स्कोर खराब हो जाता है। हालांकि ऐसा कुछ नहीं होता है, अगर आप लोन की EMI वक्त पर चुकाते हैं, तो आपका क्रेडिट स्कोर बढ़ता है।

यह भी पढ़ें | शादी के लिए मिलता है 50 लाख का लोन, जानिए कैसे करें अप्लाई

आसानी से नहीं मिलता पर्सनल लोन

कुछ लोगों का लगता है कि पर्सनल लोन लेना मतलब हाथी खरीदने जैसा है। हालांकि ऐसा अब बिल्कुल भी नहीं है। आज बैंक और NBFC ऑनलाइन लोन दे देते हैं। अब तो लोन के लिए ज्यादा दस्तावेजों की भी जरूरत नहीं होता है।इसके लिए बस आपको क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए।

बिना सैलरी वालों को नहीं मिलता है पर्सनल लोन?

अगर आप सोचते हैं कि पर्सनल लोन केवल सैलरी वालों के लिए होता है, तो ऐसा नहीं है। पर्सनल लोन के लिए फ्रीलांसर, बिजनेसमैन भी अप्लाई कर सकते हैं। पर्सनल लोन आपको तब मिलता है, जब उसे चुकाने में सक्षम होते हैं।

पर्सनल लोन में ज्यादा वक्त लगता है?

कुछ लोगों का ये भी मानना है कि पर्सनल लोन का पैसा बैंक में आने में काफी वक्त लगता है। पहले ऐसा ही होता था लेकिन अब बैंक प्रणाली डिजिटल होने से ऐसा संभव नहीं है। अब पर्सनल लोन 24 घंटे में मिल जाता है। कुछ वेंडर तो मिनटों में पैसा बैंक में ट्रांसफर कर देते हैं।

पहले लोन पर नहीं मिलता लोन

पर्सनल लोन को लेकर ये मिथ भी सबसे ज्यादा है कि एक लोन के ऊपर दूसरा लोन नहीं मिलता है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो ये आपका भ्रम है। अगर आप एक से अधिक लोन चुकाने में सक्षम हैं तो लेंडर आपको लोन दे देगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीPersonal Loan Myths: क्या बिना सैलरी वालों को नहीं मिलता है पर्सनल लोन? जानिए 5 ऐसे मिथक, जिन्हें सच मानते हैं लोग
More
बिजनेस न्यूज़मनीPersonal Loan Myths: क्या बिना सैलरी वालों को नहीं मिलता है पर्सनल लोन? जानिए 5 ऐसे मिथक, जिन्हें सच मानते हैं लोग