Budget 2026 India: बजट से हर साल टैक्सपेयर्स को काफी उम्मीदें रहती हैं कि उन्हें कुछ राहत मिलेगी। इस बार भी करदाताओं को टैक्स स्लैब में छूट की उम्मीद है। ऐसे में सोचिए, अगर सरकार नई टैक्स व्यवस्था (New Tax Regime) में कुछ और राहतें जोड़ दे, तो आम लोगों की जिंदगी कितनी आसान हो सकती है। एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि अगर 5 बड़ी छूटें मिल जाएं, तो सालाना ₹20 लाख तक की कमाई पर भी टैक्स नहीं देना पड़ेगा। यानी आपकी जेब में सीधा बचत होगी। बजट 2026 से पहले इस पर खूब चर्चा हो रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार मध्यमवर्गीय टैक्सपेयर्स को बड़ी खुशखबरी दे सकती है।
नई vs पुरानी टैक्स व्यवस्था
नई टैक्स व्यवस्था में टैक्स स्लैब कम रखे गए हैं। ₹4 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगता, वहीं ₹12 लाख तक की आय रिबेट के कारण पूरी तरह टैक्स-फ्री हो सकती है। सैलरी पाने वालों को इसमें ₹75,000 का स्टैंडर्ड डिडक्शन और NPS में नियोक्ता के 14% योगदान (सेक्शन 80CCD(2)) का लाभ भी मिलता है। वहीं पुरानी टैक्स व्यवस्था में ढेर सारे डिडक्शन उपलब्ध हैं, जैसे 80C, EPF, 80D, होम लोन ब्याज और 80E, लेकिन इसमें टैक्स स्लैब ऊंचे हैं। अगर दोनों व्यवस्थाओं की अच्छी बातें एक साथ मिल जाएं, तो टैक्सपेयर्स को ज्यादा राहत भी मिलेगी।
काश! जुड़ जाएं ये 5 डिडक्शन
- 80CCD(1B): ₹50,000 (NPS एक्स्ट्रा)
- 80D: ₹50,000 (मेडिकल इंश्योरेंस, खुद+पैरेंट्स)
- EPF: ₹50,000
- होम लोन इंटरेस्ट: ₹2 लाख
- इसके साथ में स्टैंडर्ड ₹75,000 + NPS 80CCD(2) ₹1.4 लाख।
टोटल डिडक्शन: ₹5.65 लाख। अगर आपकी सैलरी ₹20 लाख है, तो उस पर टैक्सेबल इनकम घटकर ₹14.35 लाख रह जाती है।
बता दें कि बजट 2026 में मामूली बदलाव की उम्मीद है, लेकिन बड़े डिडक्शन की मांग भी तेज है।