NFO Alert: जेरोधा फंड हाउस ने Nifty MidSmallcap400 50:50 Index Fund किया लॉन्च, 400 कंपनियों में निवेश का मौका

Zerodha NFO Alert: जेरोधा फंड हाउस ने Nifty MidSmallcap400 50:50 Index Fund लॉन्च किया है। इसमें निवेशक 400 कंपनियों में निवेश कर सकते हैं। जेरोधा का यह इंडेक्स फंड उन लोगों के लिए एक किफायती और स्मार्ट विकल्प है जो बाजार की अगली पीढ़ी के लीडर्स पर दांव लगाना चाहते हैं।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड25 Mar 2026, 02:35 PM IST
Zerodha NFO Alert: इनमें 100 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
Zerodha NFO Alert: इनमें 100 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।

Zerodha NFO Alert: जेरोधा फंड हाउस ने पैसिव इन्वेस्टमेंट के सेगमेंट में अपना विस्तार करते हुए एक नया ओपन-एंडेड इक्विटी इंडेक्स स्कीम Nifty MidSmallcap400 50:50 Index TRI लॉन्च किया है। ये फंड उन निवेशकों के लिए तैयार किया गया है जो टॉप 100 लार्ज-कैप कंपनियों के अलावा, बाजार के व्यापक सेगमेंट में निवेश कर लंबी अवधि में मोटा मुनाफा कमाना चाहते हैं। ये स्कीम सीधे तौर पर अपने बेंचमार्क इंडेक्स के प्रदर्शन को ट्रैक करेगी। यह फंड निवेशकों को भारतीय बाजार के मिडकैप और स्मॉलकैप, दोनों सेगमेंट में बराबर-बराबर निवेश करने का एक आसान तरीका देता है।

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, इस स्कीम का नया फंड ऑफर (NFO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है और 6 अप्रैल को बंद हो जाएगा। फंड हाउस का मानना ​​है कि यह फंड कोर पोर्टफोलियो के लिए एक सैटेलाइट की तरह काम कर सकता है। यानी लार्जकैप सेगमेंट से हटकर एक फोकस्ड एलोकेशन। मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट ज़्यादा ग्रोथ की संभावना दे सकते हैं, हालांकि इनमें उतार-चढ़ाव भी थोड़ा ज्यादा हो सकता है; लेकिन कुल मिलाकर, ये एक संतुलित रिस्क-रिटर्न प्रोफ़ाइल पेश करते हैं।

यह भी पढ़ें | सिल्वर में निवेश का मौका, Angel One Silver ETF है बेहद खास

400 कंपनियों का दम और 50:50 का सटीक बैलेंस

यह इंडेक्स फंड कुल 400 कंपनियों के पोर्टफोलियो में निवेश करेगा। इसमें 150 मिड-कैप और 250 स्मॉल-कैप कंपनियां शामिल हैं। इस फंड की सबसे बड़ी खासियत इसका 50:50 एलोकेशन ढांचा है। यानी कि ये फंड मिड-कैप और स्मॉल-कैप सेगमेंट के बीच बराबर का संतुलन बनाए रखता है। समय-समय पर इसकी रिबैलेंसिंग की जाएगी। इससे ये अनुपात बना रहे और निवेशकों को दोनों सेगमेंट की ग्रोथ का संतुलित लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें | एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: Abakkus के संजय दोशी से जानें नए NFO की रणनीति

सिर्फ 100 रुपये से करें निवेश की शुरुआत

जेरोधा ने इस फंड को आम निवेशकों के लिए बेहद सुलभ बनाया है। न्यू फंड ऑफर (NFO) के दौरान निवेशक मात्र 100 की न्यूनतम राशि के साथ शुरुआत कर सकते हैं। यूनिट्स की कीमत 10 रखी गई है। जोखिम के लिहाज से इसे वेरी हाई कैटेगरी में रखा गया है, क्योंकि मिड और स्मॉल-कैप शेयर बाजार चक्र के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं। ये उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो उच्च अस्थिरता सहने की क्षमता रखते हैं और जिनका लक्ष्य लंबी अवधि में पूंजी बढ़ाना है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीNFO Alert: जेरोधा फंड हाउस ने Nifty MidSmallcap400 50:50 Index Fund किया लॉन्च, 400 कंपनियों में निवेश का मौका
More