Zohran Mamdani Networth: न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव का रिजल्ट आ गया है और नए मेयर भारतीय मूल के जोहरान ममदानी बन गए हैं। जोहरान ममदानी वहीं शख्स हैं, जिन्हें न्यूयॉर्क का मेयर बनने से रोकने के लिए ट्रंप ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप का की ताकत भी उन्हें मेयर बनने से रोक नहीं पाई और जब रिजल्ट आया, तो भारतीय मूल के जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के नए मेयर बन गए। आइए जानते हैं कौन है जोहरान ममदानी और कितने अमीर है
कौन हैं जोहरान ममदानी?
न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी फिल्म निर्माता मीरा नायर और कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर महमूद ममदानी के बेटे हैं। हालांकि उनका जन्म युगांडा में हुआ और 7 साल की उम्र में वो पिता के साथ न्यूयॉर्क आ गए। वहीं पर उन्होंने ब्रोंक्स हाई स्कूल ऑफ साइंस में शिक्षा प्राप्त की और बॉडॉइन कॉलेज से अफ्रीकाना अध्ययन में स्नातक की डिग्री हासिल की। हाल ही में साल 2018 में अमेरिका के नागरिक बन गए। अमेरिका के नागरिक बनने के बाद साल 2020 में वो पहली बार विधायक बने थे और अब न्यूयॉर्क के मेयर बन गए हैं।
मेयर का चुनाव जीतने के बाद ममदानी ने कहा कि दोस्तो, हमने एक राजनीतिक वंश को उखाड़ फेंका है। मैं एंड्रयू कुओमो को निजी जीवन में शुभकामनाएं देता हूं लेकिन आज रात के बाद मैं उनका नाम अंतिम बार ले रहा हूं, क्योंकि अब हम उस राजनीति को पलट रहे हैं जो कुछ गिने-चुने लोगों की सेवा करती थी। न्यूयॉर्क, आज रात तुमने इतिहास रच दिया है।
कितने अमीर हैं जोहरान ममदानी?
फोर्ब्स के अनुसार जोहरान ममदानी की कुल संपत्ति करीब 2,00,000 डॉलर (करीब 1.77 करोड़ रुपये) है। उसकी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा युगांडा से जुड़ा हुआ है। उनके पास चार एकड़ जमीन भी है। उन्होंने इस जमीन की कीमत 1,50,000 से 2,50,000 डॉलर के बीच बताई है। वहीं एक राज्य असेंबली सदस्य के तौर पर उनकी सालाना कमाई 1,42,000 डॉलर है।