Putin visit to India: पुतिन के दौरे के दौरान भारत-रूस दोनों सरकार के बीच 10 समझौते होंगे, 15 व्यापारिक डील पर मुहर लगेगी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आ रहे हैं, इस दौरान दोनों देशों के बीच 25 से ज्यादा समझौतों पर मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसमें 10 समझौते दोनों देशों की सरकार के बीच होंगे वहीं 15 अन्य व्यापारिक समझौतों पर भी मुहर लगने की उम्मीद है।

Rajkumar Singh
अपडेटेड4 Dec 2025, 11:18 AM IST
राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी की तस्वीर
राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी की तस्वीर(HT)

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत दौरे पर आ रहे हैं, इस दौरान दोनों देशों का जोर आपसी व्यापारिक रिश्ते को और मजबूत करने पर होगा। इस दौरान दोनों सरकारों के बीच 10 समझौतों की रूप-रेखा तैयार हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन इन समौझतों पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके अलावा भी दोनों देशों के बीच 15 अन्य बेहद अहम व्यापारिक समझौते पर भी मुहर लगेगी। पीएम मोदी और पुतिन के बीच यूक्रेन, अमेरिका और यूरेशिया में स्थिरता समेत कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

भारत और रूस के बीच होंगे 25 समझौते

व्लादिमीर पुतिन की नई दिल्ली यात्रा का मुख्य फोकस आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देना होगा। भारत और रूस कई समझौतों पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं। चर्चाओं में रक्षा, वित्तीय सहयोग और यूरेशियन स्थिरता शामिल होगी। पीएम मोदी और पुतिन दोनों नेता आपसी जुड़ाव को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। दोनों देशों के बीच फार्मा, कृषि और आईटी जैसे क्षेत्रों में व्यापार एक प्रमुख क्षेत्र होगा।

यह भी पढ़ें | आज भारत आ रहे हैं पुतिन, जानिए रूसी राष्ट्रपति के 28 घंटों का पूरा शेड्यूल

आर्थिक साझेदारी पर रहेगा फोकस

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की राजकीय यात्रा के दौरान शुक्रवार को यहां होने वाले भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में आर्थिक साझेदारी के विस्तार पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसमें दोनों पक्ष सरकारी स्तर पर 10 समझौता करेंगे इसके अलावा 15 व्यापारिक सौदों पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भी पहले से जारी प्रोजेक्ट के अलावा नए रिएक्टर पर भी बातचीत हो सकती है।

आपसी और वैश्विक मुद्दों पर होगी बात

दोनों देशों के बीच शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पुतिन के लिए एक निजी रात्रि भोज की मेजबानी करेंगे। इस दौरान द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इनमें रक्षा संबंध, यूरेशियन स्थिरता, यूक्रेन और वित्तीय सहयोग पर चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों नेताओं से प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक तालमेल बनाने के उपायों पर चर्चा करने की भी उम्मीद जताई जा रही है। पिछली साल जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2019 में रूस के दौरे पर गए थे, इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने उनके लिए एक निजी रात्रि भोज का आयोजन किया था।

यह भी पढ़ें | दिल्ली के इस होटल ठहरेंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, जानिए कितना है 1 रात का किराया

पुतिन के साथ आ रहा बड़ा रूसी दल

रूसी राष्ट्रपति प्लादिमीर पुतिन के साथ भारी भरकम प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है। इसमें उनकी सरकार के सात मंत्रियों के साथ एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल होगा, जिसमें रूसी रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक के गवर्नर शामिल हैं। भारत की अपनी राजकीय यात्रा से पहले पुतिन ने कहा है कि वो भारतीय आयात को रूसी बाजारों में और बड़ा विस्तार देने के लिए चर्चा करेंगे। पुतिन ने कहा कि मॉस्को भारत और चीन सहित अपने प्रमुख साझेदारों के साथ आर्थिक जुड़ाव को और मजबूत करना जारी रखना चाहता है।

बहुत मजबूत हुए भारत-रूस संबंधः पुतिन

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत दौरे से पहले आयोजित VTB निवेश फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी यात्रा के दौरान भारतीय आयात पर चर्चा करेंगे। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और चीन दोनों के साथ द्विपक्षीय व्यापार पिछले तीन वर्षों में तेजी से बढ़ा है। व्यापार और निवेश के लिए जो क्षेत्र फोकस में हैं उनमें फार्मा, कृषि, कृषि उत्पाद, उर्वरक, इंजीनियरिंग सामान और आईटी क्षेत्र शामिल हैं। पुतिन ने कहा कि उनके इस भारत दौरे से सहयोग के पारंपरिक क्षेत्रों में से दो क्षेत्रों नागरिक परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष को बढ़ावा मिलेगा। दोनों देश, भारत में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर काम करने की दिशा में कदम उठा सकते है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Putin visit to India: पुतिन के दौरे के दौरान भारत-रूस दोनों सरकार के बीच 10 समझौते होंगे, 15 व्यापारिक डील पर मुहर लगेगी
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Putin visit to India: पुतिन के दौरे के दौरान भारत-रूस दोनों सरकार के बीच 10 समझौते होंगे, 15 व्यापारिक डील पर मुहर लगेगी