अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे के हिसाब-किताब में हेरफेर और एसआईटी जांच की खबरों के बीच एक नाया दावा सामने आया है। सिंधी समाज ने उसने कहा है कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय को 200 किलो चांदी की ईंटें दान के रूप में सौंपी थीं जिनका उसे कोई प्राप्ति रसीद नहीं मिली। कैसल्स ग्रुप ऑफ कंपनीज के चयरमैन और एमडी डॉ. राजू वी मनवानी ने ने कहा कि उन्होंने सिंधी समाज की तरफ से 1-1 किलो की चांदी की ईंटें चंपत राय को दी थीं।
चांदी 200 ईंटें दान देने का दावा
मनवानी ने कहा कि चांदी 200 की ईंटें सिंधी समाज की तरफ से जुटाए गए थे और सभी ईंटें 26 जनवरी, 2021 को चंपत राय को सौंप दी गई थीं। तब चंपत राय ने यह कहकर कोई प्राप्ति रसीद नहीं दी कि पहले यह देखना होगा कि इन ईंटों का उपयोग कैसे हो सकता है। मनवानी ने कहा कि चंपत राय ने उनसे ईंटों की उपयोगिता की सूचना देने का आश्वासन दिया था। मनवानी कहते हैं कि अब चढ़ावे में घपले की खबरें आईं तो स्वाभाविक रूप से मन में यह प्रश्न पैदा हो रहा है कि सिंधी समाज की तरफ से दी गईं 200 चांदी की ईंटें भी कहीं गलत जगह तो नहीं चली गईं?
मनवानी ने ट्रस्ट से मांगी सूचना
दान में दी गईं चांदी के ईंटों का उपयोग कहां किया गया है, मनवानी ने ट्रस्ट से यह जानकारी देने की अपील की है। उनका कहना है कि अगर चांदी का उपयोग मंदिर में नहीं किया गया है तो यह बहुत चिंताजनक है। वो कहते हैं कि ऐसा हुआ तो भविष्य के दानदाता प्रभावित होंगे। मनवानी का कहना है कि जब दान देते वक्त चांदी की कुल कीमत डेढ़ से दो करोड़ रुपये के बीच थी जो अब 6 से 7 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
घपले की खबरों से आस्था पर चोट
बात जब आस्था की हो तब छटांक भर अविश्वास की जगह नहीं रह जाती। लेकिन जब अविश्वास के बादल मंडराने लगें तो आस्थावान के हृदय को आघात लगता है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की आशंकाओं ने आस्थावानों को ऐसा ही हृदयाघात पहुंचाया है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इस विषय की संवेदनशीलता को अच्छी तरह समझते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया था जिसने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट भी सौंप दी है।
एसआईटी ने सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर ट्रस्ट की सिफारिश पर 14 मई को एसआईटी का गठन किया था और 15 दिन में जांच पूरी करने का समय दिया था। टीम ने अयोध्या में छह दिनों तक राम मंदिर परिसर में जांच की। एसआईटी के चेयरमैन विजय विश्वास पंत ने कहा कि अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव को सौंप दी है। जो भी फाइंडिंग थी उसको शामिल किया गया है।
सीईओ नियुक्त करने की सिफारिश?
विशेष जांच दल में चेयरमैन लखनऊ कमिश्नर विजय विश्वास पंत, आईजी लखनऊ रेंज किरण शिवकुमार और यूपी फाइनेंस एंड अकाउंट्स सर्विस के विशेष सचिव (वित्त) नीलरतन कुमार शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी की रिपोर्ट करीब 150 पन्नों की है। इसमें 150 लोगों से पूछताछ का विवरण शामिल है। टीम ने सिफारिश की है कि मंदिर की व्यवस्था के लिए किसी वरिष्ठ अधिकारी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया जाए।