दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण आग, 400 झुग्गियां खाक, एक की मौत

Rithala Fire: दिल्ली के रोहिणी में आग से एक व्यक्ति की मौत और एक अन्य झुलस गया। आग ने 500 झुग्गियों को प्रभावित किया। मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की जानकारी दी, अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है और अस्थायी आश्रयों की व्यवस्था की गई है।

Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड8 Nov 2025, 09:09 PM IST
दिल्ली के रोहिणी इलाके में लगी भीषण आग (सांकेतिक तस्वीर)
दिल्ली के रोहिणी इलाके में लगी भीषण आग (सांकेतिक तस्वीर)

Delhi Fire News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में भीषण आग ने जमकर तांडव मचाया। आग रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगी जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य बुरी तरह झुलस गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगभग 500 झुग्गियों तक फैल गई। मुन्ना नाम के एक व्यक्ति की आग में जलकर मौत हो गई, जबकि राजेश नाम का एक अन्य व्यक्ति झुलस गया।

400 झुग्गियां जलकर हुईं खाक

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में कम से कम 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। आग लगने की सूचना रात 10:56 बजे मिली, जिसके बाद कई दमकल गाड़ियां और अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी तथा आग को और फैलने से रोकने के लिए अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को तैयार रखा गया।

प्रभावितों की मदद में जुटी सरकार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि शुक्रवार देर रात लगी आग पर पर्याप्त टीमों की तैनाती के साथ पूरी तरह काबू पा लिया गया है और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा , 'घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और राहत एवं पुनर्वास कार्य जारी हैं। हमने प्रभावित लोगों के लिए भोजन, पानी और अस्थायी आश्रयों की व्यवस्था की है। रिठाला सामुदायिक केंद्र में एक स्थायी राहत केंद्र चालू है तथा एम्बुलेंस और मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। एमसीडी द्वारा मलबा हटाने का काम और राजस्व विभाग द्वारा प्रभावित परिवारों का सत्यापन जारी है।'

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण आग, 400 झुग्गियां खाक, एक की मौत
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण आग, 400 झुग्गियां खाक, एक की मौत