Amoebic Encephalitis: पहले बुखार, फिर मौत… केरल में खतरनाक संक्रमण ने ली 9 साल की बच्ची की जान

केरल के कोझिकोड में 9 साल की बच्ची की दुर्लभ बीमारी ‘अमीबिक इंसेफेलाइटिस’ से मौत हो गई। यह संक्रमण दूषित पानी में मौजूद अमीबा से फैलता है। बच्ची के संक्रमित जलाशय की पहचान की जा रही है। यह इस साल जिले में सामने आया चौथा केस है।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड16 Aug 2025, 03:03 PM IST
केरल में ‘अमीबिक इंसेफेलाइटिस’ से नौ वर्षीय बच्ची की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
केरल में ‘अमीबिक इंसेफेलाइटिस’ से नौ वर्षीय बच्ची की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

केरल के कोझिकोड जिले में एक 9 साल की बच्ची ने बेहद दुर्लभ और खतरनाक बीमारी ‘अमीबिक इंसेफेलाइटिस’ के कारण दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह संक्रमण दूषित जल में पाए जाने वाले अमीबा के कारण फैलता है।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बच्ची को 13 अगस्त को बुखार की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत खराब होती गई तो 14 अगस्त को उसे कोझिकोड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसी दिन उसकी मौत हो गई।

मौत का कारण: ‘अमीबिक इंसेफेलाइटिस’

मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में जांच से पता चला कि मौत का कारण बेहद दुर्लभ संक्रमण अमीबिक इंसेफेलाइटिस था। यह बीमारी दूषित पानी में मौजूद अमीबा से फैलती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि बच्ची का मामला इसी वजह से सामने आया है।

पानी से जुड़ा खतरा

बच्ची थमारास्सेरी इलाके की रहने वाली थी। अब अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह किस तालाब या झील से संक्रमित हुई। माना जा रहा है कि यह संक्रमण झील, तालाब या मीठे पानी के स्रोतों से फैल सकता है। स्वास्थ्य टीम उन सभी लोगों का पता लगाने में जुटी है, जिन्होंने हाल ही में इन जलाशयों में स्नान किया हो।

इस साल का चौथा मामला

अधिकारियों का कहना है कि इस साल कोझिकोड जिले में ऐसे दुर्लभ मस्तिष्क संक्रमण का यह चौथा मामला है। ऐसे केस बेहद कम देखने को मिलते हैं, लेकिन एक बार बीमारी होने पर इसका इलाज बेहद कठिन हो जाता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Amoebic Encephalitis: पहले बुखार, फिर मौत… केरल में खतरनाक संक्रमण ने ली 9 साल की बच्ची की जान
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Amoebic Encephalitis: पहले बुखार, फिर मौत… केरल में खतरनाक संक्रमण ने ली 9 साल की बच्ची की जान