बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद अब लालू परिवार के लिए एक बार फिर बड़ी परीक्षा की घड़ी आ गई है। आज लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार पर कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है। लालू यादव के रेल मंत्री रहते रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 14 लोग आरोपी बनाए गए हैं।
नौकरी के बदले जमीन मामले में सुनवाई
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज लालू परिवार के खिलाफ नौकरी के बदले जमीन घोटाले में सुनवाई होनी है। पिछली बार 10 नवंबर को सुनावाई के दौरान अदालत ने अपना फैसला 4 नवंबर तक के लिए टाल दिया था। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद लालू परिवार के लिए ये एक और बड़ी अग्नि परीक्षा है। जिसमें आरजेडी प्रमुख लालू यादव, उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी, उनके बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समत 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बिहार चुनाव में मिली करारी शिकस्त
लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए गए तेजस्वी यादव बड़ी मुश्किल से चुनाव जीते, जबकि उनकी पार्टी महज 25 सीटों पर सिमट गई है। इसी बीच दिल्ली राउज एवेन्यू की स्पेशल सीबीआई कोर्ट आज लालू और उनके परिवार के खिलाफ फैसला सुना सकती है।
पिछली बार कोर्ट ने टाल दिया था फैसला
रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले की सुनवाई कर रही दिल्ली की विशेष राउज एवेन्यू कोर्ट ने इससे पहले पिछले महीने 10 नवंबर को मामले पर सुनवाई की थी। इस दौरान अदालत ने कहा था कि सबूतों और दस्तावेजों की गहन समीक्षा जरूरी है, इस लिए इस मामले में सुनवाई 4 दिंसबर तक के लिए टाल दी गई थी। इससे पहले कोर्ट ने CBI के मामले में आरोप तय करने पर 25 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था।
जमीन लेकर रेलवे में नौकरी दी?
अदालत में पेश की गई CBI की चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि लालू यादव ने केंद्र की यूपीए सरकार के दौरान रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में नौकरी देने के बादले कैंडिडेट्स की जमीन अपने करीबी रिश्तेदारों के नाम पर लिखवाई थी। लालू यादव पर साल 2004 से लेकर 2009 के बीच ग्रुप-डी में निकाली गई नौकरी के बदले जमीन लेने का आरोप है। इस मामले में पिछली बार सुनवाई के दौरान राबड़ी देवी की तरफ से मामले की सुनवाई कर रहे जज विशाल गोगने पर पक्षपात का आरोप लगाया था और जज बदलने की मांग की थी। इस मामले में भी कोर्ट ने CBI से जवाब मांगा है।
नौकरी के बदले जमीन केस में 14 आरोपी
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव समेत 14 लोगों पर आरोप तय किए हैं। CBI की तरफ से पेश किए गए सबूतों के आधार पर कोर्ट ने पाया कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए नौकरी के बदले जमीन घोटाले की साजिश रची गई थी। आरोपों के मुताबिक जिन लोगों को रेलवे में नौकरी दी गई उनकी जमीन लालू यादव के करीबी रिश्तेदारों के नाम लिखवाई गई और बाद में उस जमीन को लालू परिवार को ट्रांसफर कर दिया गया।