Aadhaar Mascot: आधार का नया मैस्कॉट ‘उदय’ लॉन्च, किसने बनाया इसका डिजाइन और कैसे करेगा आपकी मदद

UIDAI ने तिरुवनंतपुरम में आधार का शुभंकर ‘उदय’ लॉन्च किया। यह लोगों को आधार सेवाओं जैसे अपडेट, प्रमाणीकरण और ऑफलाइन सत्यापन की जानकारी आसान तरीके से देगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से चुने गए डिजाइन और नाम के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड9 Jan 2026, 10:35 AM IST
आधार को मिला नया चेहरा, UIDAI ने लॉन्च किया शुभंकर ‘उदय’
आधार को मिला नया चेहरा, UIDAI ने लॉन्च किया शुभंकर ‘उदय’(PTI)

Aadhaar Mascot UDAI: आधार से जुड़ी सेवाओं को लोगों तक और आसान तरीके से पहुंचाने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में आधार का नया शुभंकर (प्रतीक चिन्ह) ‘उदय’ पेश किया। यह शुभंकर आधार से जुड़ी जानकारी को सरल और सुलभ बनाने का माध्यम होगा।

‘उदय’ से होगी आधार सेवाओं की सीधी बात

‘उदय’ को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह लोगों को आधार सेवाओं जैसे अपडेट, प्रमाणीकरण, ऑफलाइन सत्यापन, जानकारी साझा करने, नई तकनीक अपनाने और जिम्मेदार उपयोग के बारे में सहज तरीके से जानकारी दे सके। UIDAI का मानना है कि यह शुभंकर लोगों तक संदेश पहुंचाने का सबसे आसान और दोस्ताना तरीका है।

कौन बने ‘उदय’ के रचनाकार

UIDAI ने माईजीओवी प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय स्तर की डिजाइन और नामकरण प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसमें छात्रों, पेशेवरों और डिजाइनरों से 875 प्रविष्टियां मिलीं। हर प्रतिभागी ने आधार के महत्व को अपनी अनूठी शैली में प्रस्तुत किया।

केरल के त्रिशूर के अरुण गोकुल ने डिजाइन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र के पुणे के इदरीस दवाईवाला दूसरे और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के कृष्णा शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।

नामकरण प्रतियोगिता

नामकरण प्रतियोगिता में भोपाल की रिया जैन विजेता बनीं। पुणे के इदरीस दवाईवाला दूसरे स्थान पर रहे। हैदराबाद के महाराज सरन चेल्लापिल्ला तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह ‘उदय’ नाम को राष्ट्रीय स्तर पर चुना गया।

UIDAI प्रमुखों ने क्या कहा

UIDAI के अध्यक्ष नीलकंठ मिश्रा ने तिरुवनंतपुरम में आयोजित समारोह में ‘उदय’ को लॉन्च किया और विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह शुभंकर भारत के एक अरब से अधिक लोगों के लिए आधार संबंधी संचार को सरल और समावेशी बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश कुमार ने कहा कि खुली प्रतियोगिता के जरिए लोगों की भागीदारी ने आधार के मूल सिद्धांत विश्वास और स्वीकृति को और मजबूत किया है।

UIDAI के उप महानिदेशक विवेक सी वर्मा ने बताया कि ‘उदय’ एक साथी और वाचक की तरह काम करेगा, जिससे लोगों को आधार सेवाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

‘उदय’ शुभंकर आधार को लोगों के और करीब लाने का प्रयास है। यह न सिर्फ जानकारी देगा बल्कि आधार सेवाओं को समझने और अपनाने में भी मदद करेगा। UIDAI का यह कदम आधार को और ज्यादा दोस्ताना और भरोसेमंद बनाने की दिशा में अहम साबित हो सकता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Aadhaar Mascot: आधार का नया मैस्कॉट ‘उदय’ लॉन्च, किसने बनाया इसका डिजाइन और कैसे करेगा आपकी मदद
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Aadhaar Mascot: आधार का नया मैस्कॉट ‘उदय’ लॉन्च, किसने बनाया इसका डिजाइन और कैसे करेगा आपकी मदद