उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रही ठंड, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों पर है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की स्थिति बन रही है, जिससे दक्षिण भारत में भारी बारिश और बाढ़ की संभावना है।

Manali Rastogi
अपडेटेड26 Nov 2025, 06:58 AM IST
उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रही ठंड, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी, IMD ने जारी की चेतावनी
उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रही ठंड, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तर भारत में अब ठंड तेजी से बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी राज्यों में भी सर्दी का असर साफ दिखाई दे रहा है। इसी बीच बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बनने की स्थिति बन रही है, जिससे अंडमान सागर का मौसम अगले एक दिन में अचानक बदल सकता है।

स्काईमेट के अनुसार, आगामी दो दिनों में सेन्यार नामक चक्रवाती तूफान तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40–50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और तेज गर्जना के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | स्मृति मंधाना या पलाश मुच्छल? दोनों में कौन है ज्यादा अमीर, क्या है नेट वर्थ

आईएमडी ने 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में जोरदार बारिश की चेतावनी दी है। इस तूफान के चलते दक्षिण और तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं, भारी वर्षा और बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है। प्रभावित राज्यों में तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट शामिल हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी क्षेत्रों में ठंडी हवा के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। इसका असर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश तक महसूस किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें | बदलेगी महाराष्ट्र में सड़कों की स्थिति? ADB ने 40 करोड़ के कर्ज को दी मंजूरी

दिल्ली में आज सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहने के आसार हैं, जबकि दिन में मौसम साफ और धूप वाला रहेगा। अधिकतम तापमान 23–24°C और न्यूनतम तापमान 8–10°C के आसपास रह सकता है। पिछले दिन राजधानी में हल्की ठंड बढ़ी और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखी गई। हवा की गति लगभग 12 किमी प्रति घंटा रही।

उत्तर प्रदेश में भी आज सर्दी और धूप का मिश्रित असर देखने को मिलेगा। सुबह के समय कोहरा छा सकता है, लेकिन दोपहर तक मौसम साफ हो जाएगा। तापमान में गिरावट जारी रहेगी और कुछ इलाकों में शीतलहर जैसा माहौल बन सकता है। यहां अधिकतम तापमान 24–26°C और न्यूनतम तापमान 8–11°C के बीच रह सकता है। ठंडी पछुआ हवाएं रात को ठंडक और बढ़ा देंगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रही ठंड, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी, IMD ने जारी की चेतावनी
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रही ठंड, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी, IMD ने जारी की चेतावनी