Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में जल्द दिखेगा सर्दी का कहर, जानिए बाकी राज्यों में मौसम की स्थिति

दिल्ली और आसपास के इलाकों में सर्दी बढ़ रही है, जबकि हवा की गुणवत्ता गंभीर है। डॉक्टरों ने मास्क पहनने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

Manali Rastogi
अपडेटेड19 Nov 2025, 07:39 AM IST
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में जल्द दिखेगा सर्दी का कहर, जानिए बाकी राज्यों में मौसम की स्थिति
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में जल्द दिखेगा सर्दी का कहर, जानिए बाकी राज्यों में मौसम की स्थिति(HT)

देश के कई हिस्सों में अब सर्दी पूरी तरह शुरू हो गई है। खासकर दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान लगातार नीचे जा रहा है। ठंड के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर की हवा भी बेहद खराब बनी हुई है।

यह भी पढ़ें | PM Kisan 21st Installment Date: किसानों को आज 21वीं किस्त जारी करेंगे पीएम मोदी

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार गंभीर स्तर पर है, जिससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि घर से बाहर निकलते समय लोग मास्क पहनें। बढ़ती ठंड और प्रदूषण की वजह से बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर स्वास्थ्य वाले लोग ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं।

जानिए बाकी राज्यों में मौसम की स्थिति

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में ठंड और शीतलहर बढ़ने की संभावना है। पूर्वी भारत में बंगाल की खाड़ी में एक मौसम प्रणाली बन रही है, और 22 नवंबर के आसपास एक और सिस्टम सक्रिय हो सकता है। इसके कारण चक्रवात बनने का खतरा है, जिससे दक्षिण भारत और तटीय इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें | अटक गया पीएफ क्लेम? अब उमंग ऐप के जरिये निकालिए पैसे, चेक करें गाइड

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ताज़ा आंकड़ों में बुधवार, 19 नवंबर 2025 को वजीरपुर का AQI 446 और आनंद विहार का AQI 416 दर्ज किया गया। यह स्तर बेहद खतरनाक माना जाता है और स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है।

यह भी पढ़ें | निवेश करने से पहले जानिए आपके लिए क्या है बेहतर? कैसे चुनें सही ऑप्शन

इसी बीच दिल्ली में ठंड भी बढ़ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य से 3–5 डिग्री कम है। साथ ही दिल्ली के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है, जिसके चलते आने वाले दिनों में और अधिक ठंड पड़ सकती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में जल्द दिखेगा सर्दी का कहर, जानिए बाकी राज्यों में मौसम की स्थिति
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में जल्द दिखेगा सर्दी का कहर, जानिए बाकी राज्यों में मौसम की स्थिति