एयर एंबुलेंस हादसे में डॉक्टर समेत 7 लोगों की मौत, घटना स्थल पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, जताया शोक

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने चतरा में एयर एंबुलेंस हादसे पर दुख जताया। सिमरिया के पास क्रैश हुए विमान में सात लोगों की मौत हुई। उन्होंने जांच के आदेश दिए और लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की बात कही। सरकार ने परिजनों को सहायता देने आश्वासन दिया।

Manali Rastogi( विद इनपुट्स फ्रॉम Varta)
पब्लिश्ड24 Feb 2026, 12:29 PM IST
एयर एंबुलेंस हादसे में डॉक्टर समेत 7 लोगों की मौत, घटना स्थल पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, जताया शोक
एयर एंबुलेंस हादसे में डॉक्टर समेत 7 लोगों की मौत, घटना स्थल पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, जताया शोक(PTI)

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने चतरा में हुए एयर एंबुलेंस हादसे पर गहरा दुख जताया है। वे आज चतरा सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि चतरा के सिमरिया के पास एक चार्टर एयर एंबुलेंस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 7 लोग सवार थे और शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद बचाव और राहत कार्य शुरू किया गया। सभी को चतरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जिसे देखकर मंत्री भी भावुक हो गए।

यह भी पढ़ें | कब है साल का पहले चंद्र ग्रहण? डिटेल जानें तिथि, समय और सूतक काल से जुड़े नियम

डॉ. अंसारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जिला प्रशासन, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और सिविल सर्जन के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर यह मामला विमान सुरक्षा नियमों, फ्लाइट संचालन प्रक्रिया और विमान की तकनीकी स्थिति से जुड़ा लग रहा है। विशेषज्ञों की टीम जांच के लिए पहुंच रही है। ब्लैक बॉक्स की जांच की जाएगी और तकनीकी खराबी, मौसम की स्थिति, एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बातचीत के रिकॉर्ड और विमान के रखरखाव की पूरी जांच होगी।

मंत्री ने निर्देश दिया है कि संबंधित चार्टर कंपनी के सभी दस्तावेज, विमान का रजिस्ट्रेशन, सुरक्षा प्रमाणपत्र, डीजीसीए के नियमों का पालन, मेंटेनेंस रिकॉर्ड और पायलट के उड़ान अनुभव की विस्तार से जांच की जाए। अगर किसी भी तरह की लापरवाही या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें | किस दिन मनाई जाएगी होली? जानिए राधा-कृष्ण और होलिका दहन की कथा

उन्होंने कहा कि यह हादसा एक चेतावनी है और चार्टर विमानों की सुरक्षा जांच को और कड़ा करने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

डॉ. अंसारी ने यह भी कहा कि अगर झारखंड में अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, रिम्स-2 (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान की विस्तार योजना), ट्रॉमा सेंटर और बेहतर एयर एंबुलेंस सुविधा होती, तो मरीजों को दूसरे राज्यों में भेजने की जरूरत कम पड़ती। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में बड़े और आधुनिक अस्पताल बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें | कॉस्मेटिक प्रोसीजर के बाद जॉर्डन जेम्स पार्के का निधन, जानें साइड इफेक्ट्स

मंत्री ने विपक्ष से भी अपील की कि स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए सहयोग करें और जमीन जैसे मुद्दों पर राजनीति न करें। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद और मुआवजा दिया जाएगा।

इस मौके पर चतरा के सांसद, विधायक, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग की टीम और मृतकों के परिजन मौजूद थे। मंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिवारों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़एयर एंबुलेंस हादसे में डॉक्टर समेत 7 लोगों की मौत, घटना स्थल पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, जताया शोक
More