Air India Mumbai: एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी, बीच रास्ते से लौटना पड़ा वापस, मुंबई में हुई लैंडिंग

AIR India Flight Emergency Landing: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-119 को वापस मुंबई लौटना पड़ा। विमान में 300 से अधिक यात्री थे। पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस उतारने का फैसला किया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड22 Oct 2025, 02:48 PM IST
Air India Mumbai:एअर इंडिया ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
Air India Mumbai:एअर इंडिया ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Air India Mumbai: मुंबई से अमेरिका के नेवार्क के लिए उड़ान भर चुकी एअर इंडिया की फ्लाइट AI191 को टेक ऑफ के चंद समय बाद ही वापस लौटना पड़ा। इसके बाद मुंबई में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में टेकऑफ के बाद तकनीकी गड़बड़ी की आशंका के बाद पायलट ने सही मौके पर निर्णय लिया और विमान को मुंबई ले आया। एअर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कि फ्लाइट AI191 के चालक दल ने संदिग्ध तकनीकी समस्या के चलते सावधानी बरतते हुए विमान को मुंबई वापस लाया। विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर चुका है और उसकी जांच की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एअर इंडिया के विमान ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एअरपोर्ट से रात 1.14 बजे उड़ान भरी, लेकिन आधे घंटे बाद ही तकनीकी दिक्कत आ गई। यह देख पायलट ने विमान को मुंबई लाने का फैसला किया। इसके बाद सुबह करीब 3 बजे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इस विमान को तकनीकी टीम चेक कर रही है। वहीं यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की जा रही है।

नेवार्क जाने वाली फ्लाइट कैंसिल

यह फ्लाइट गल्‍फ ऑफ ओमान के करीब पहुंचने ही वाली थी, तभी पायलट को प्‍लेन में तकनीकी खराबी का पता चला। प्‍लेन में मौजूद सभी पैसेंजर और क्रू सुरक्षित हैं। इस जांच के बाद प्‍लेन को अनफिट घोषित कर दिया गया। वहीं, प्‍लेन की उपलब्‍धता ना होने की वजह से एयरलाइंस ने इस फ्लाइट को कैंसिल कर दिया है। इसके साथ ही, नेवार्क से मुंबई आने वाले फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें | ट्रंप ने किया दिवाली विश, तो PM मोदी ने जताया कुछ ऐसे आभार, जानिए क्या कहा

एक हफ्ते पहले भी हुई थी ऐसी घटना

ऐसी एक घटना ठीक एक हफ्ते पहले भी हुई थी जब मिलान से दिल्ली आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट ‘तकनीकी कारणों’ से रद्द करनी पड़ी थी। यह उड़ान दिवाली से पहले 17 अक्टूबर को रद्द की गई थी, जिससे कई यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए थे। इसके अलावा, इसी महीने की शुरुआत में वियना से दिल्ली आने वाली एक और एअर इंडिया फ्लाइट में भी तकनीकी दिक्कत आई थी। सुरक्षा के लिए उस उड़ान को दुबई की ओर मोड़ दिया गया था। बाद में जांच और मरम्मत के बाद, प्लेन ने दुबई से दोबारा उड़ान भरकर दिल्ली की यात्रा पूरी की।

यह भी पढ़ें | दिल्ली बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, यहां देखिए टॉप 10 लिस्ट

अहमदाबाद में क्रैश हो गया था एअर इंडिया का विमान

तकनीकी दिक्कत की वजह से इसी साल 12 जून को एअर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद में क्रैश हो गई थी। इस विमान पर 242 लोग सवार थे, जिसमें से 241 लोगों की जान चली गई थी। यह फ्लाइट अहमदाबाद एअरपोर्ट से टेकऑफ के बाद लंदन के लिए जा रहा था, लेकिन उड़ान के कुछ ही देर बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान एक मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकरा गया था, जिससे और भी लोग हादसे का शिकार हो गए थे। अहम बात यह है कि एक शख्स जो फ्लाइट पर सवार था, उसकी जान बच गई थी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Air India Mumbai: एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी, बीच रास्ते से लौटना पड़ा वापस, मुंबई में हुई लैंडिंग
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Air India Mumbai: एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी, बीच रास्ते से लौटना पड़ा वापस, मुंबई में हुई लैंडिंग