Air Purifier Price Drop: एयर प्यूरिफायर खरीदना है? कुछ दिन रुक जाइए, कम हो सकते हैं दाम

Air Purifier GST Cut Price: दिल्ली उच्च न्यायालय ने जीएसटी परिषद को एयर प्यूरीफायर पर जीएसटी कम करने या समाप्त करने के लिए बैठक करने का निर्देश दिया है। अदालत ने वायु गुणवत्ता की गंभीर स्थिति पर नाराजगी जताई है…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड24 Dec 2025, 07:25 PM IST
गिरने वाले हैं एयर प्यूरिफायर के दाम
गिरने वाले हैं एयर प्यूरिफायर के दाम

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए जीएसटी परिषद को निर्देश दिया कि वह जल्द से जल्द बैठक करे और ‘एयर प्यूरीफायर’ पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कम करने या समाप्त करने पर विचार करे।

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने इस मामले को 26 दिसंबर के लिए सूचीबद्ध किया, ताकि संबंधित प्राधिकरणों की ओर से पेश वकील अदालत को यह बता सकें कि परिषद कब बैठक कर सकती है।

दिल्ली में फैला प्रदूषण

इससे पहले, आज उच्च न्यायालय ने अधिकारियों द्वारा ऐसी ‘आपात स्थिति’ में एयर प्यूरीफायर पर कर में छूट देने के लिए कुछ भी न किए जाने पर नाराजगी जताई, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।

यह भी पढ़ें | CAT 2025 का रिजल्ट जारी, जानिए कितने उम्मीदवारों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल

कितना लगता है एयर प्यूरिफायर पर जीएसटी?

अदालत एक जनहित याचिका (पीआईएल) की सुनवाई कर रही है, जिसमें केंद्र सरकार को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि एयर प्यूरीफायर को ‘चिकित्सा उपकरण’ के रूप में वर्गीकृत किया जाए और उन पर लगने वाले वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को घटाकर पांच प्रतिशत किया जाए। फिलहाल एयर प्यूरीफायर पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाता है।

यह भी पढ़ें | रिलायंस कम्युनिकेशंस मामला: RBI गाइडलाइंस उल्लंघन पर HC सख्त, बैंकों को झटका

याचिका में तर्क दिया गया है कि घर के अंदर स्वच्छ हवा तक पहुंच अब स्वास्थ्य और जीवन रक्षा के लिए अनिवार्य हो गई है।याचिका में कहा गया है कि घर के अंदर सुरक्षित हवा सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य हो चुके एयर प्यूरीफायर जैसे उपकरण पर उच्चतम जीएसटी दर लगाना आबादी के बड़े हिस्से के लिए इन्हें आर्थिक रूप से पहुंच से बाहर कर देता है और इस प्रकार यह एक मनमाना, अविवेकपूर्ण और संवैधानिक रूप से अस्वीकार्य बोझ डालता है।

दिल्ली में आज कहां कितना है प्रदूषण?

इलाकाAQIश्रेणी
दिल्ली (ओवरऑल)349बेहद खराब
मुंडका385बेहद खराब
विवेक विहार377बेहद खराब
जहांगीरपुरी373बेहद खराब
वजीरपुर372बेहद खराब
चांदनी चौक377बेहद खराब
द्वारका371बेहद खराब
आनंद विहार374बेहद खराब
पंजाबी बाग373बेहद खराब
आरकेपुरम376बेहद खराब
नोएडा355बेहद खराब
ग्रेटर नोएडा344बेहद खराब
गाजियाबाद309बेहद खराब
गुरुग्राम316बेहद खराब
फरीदाबाद226खराब

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Air Purifier Price Drop: एयर प्यूरिफायर खरीदना है? कुछ दिन रुक जाइए, कम हो सकते हैं दाम
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Air Purifier Price Drop: एयर प्यूरिफायर खरीदना है? कुछ दिन रुक जाइए, कम हो सकते हैं दाम