US Flu Outbreak Statistics: अलर्ट! अमेरिका में फ्लू का कहर, 1.8 करोड़ लोग हुए संक्रमित

US Flu outbreak Statistics: अमेरिका में फ्लू के मामलों की संख्या 1.8 करोड़ तक पहुंच गई है। सीडीसी ने 9,300 मौतों और 2,30,000 अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी है। बच्चों के लिए टीकाकरण जरूरी बताया गया है…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड17 Jan 2026, 10:07 AM IST
अमेरिका में फ्लू के मामले बढ़े
अमेरिका में फ्लू के मामले बढ़े

US flu Outbreak Statistics: अमेरिका में वर्तमान फ्लू मौसम के दौरान अब तक 1.8 करोड़ से अधिक इन्फ्लूएंजा के मामले सामने आए हैं जिनमें से 2,30,000 अस्पताल में भर्ती हुए हैं और 9,300 मौतें हुई हैं। यह जानकारी अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) द्वारा शुक्रवार को जारी नवीनतम अनुमान आंकड़ों से पता चली।

सीडीसी ने कहा कि पूरे देश में मौसमी इन्फ्लूएंजा की गतिविधि अभी भी उच्च स्तर पर बनी हुई है हालांकि लगातार दो हफ्तों से इसमें कमी आई है या यह स्थिर बनी हुई है। एजेंसी ने कहा कि इस मौसम में अमेरिका में सबसे अधिक बार इन्फ्लूएंजा ए (एच3एन2) वायरस के संक्रमण की सूचना मिली है।

90% बच्चों को फ्लू वैक्सीन नहीं लगी

सीडीसी ने 10 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह के लिए इन्फ्लूएंजा से संबंधित 15 बाल मौत की सूचना दी, जिससे इस मौसम में बच्चों में फ्लू से संबंधित मौतों की कुल संख्या 32 हो गई है। एजेंसी के अनुसार, इस मौसम में दर्ज की गई बाल मौत में से 90 प्रतिशत ऐसी बच्चों की हुई हैं जिन्हें इन्फ्लूएंजा के खिलाफ पूरी तरह से टीका नहीं लगाया गया था।

यह भी पढ़ें | मिट्टी में मिला देंगे… बी प्राक को लॉरेंस गैंग की धमकी, मांगी 10 करोड़ की फिरौती

CDC ने टीकाकरण की अपील की

एजेंसी ने कहा कि अमेरिका में फ्लू का मौसम आमतौर पर शरद ऋतु और सर्दियों में होता है और यह आमतौर पर दिसंबर और फरवरी के बीच चरम पर होता है। सीडीसी सभी लोगों से आग्रह करता है कि वे छह माह और उससे अधिक आयु के उन सभी बच्चों को जल्द से जल्द टीका लगवा दें जिन्होंने इस मौसम में अभी तक फ्लू का टीका नहीं लगवाया है।

बता दें कि बच्चों को फ्लू से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें हर साल फ्लू का टीका लगवाएं। इसके अलावा उन्हें साफ-सफाई की आदत डालें, जैसे बार-बार हाथ धोना और खांसते या छींकते समय मुंह ढकना।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़US Flu Outbreak Statistics: अलर्ट! अमेरिका में फ्लू का कहर, 1.8 करोड़ लोग हुए संक्रमित
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़US Flu Outbreak Statistics: अलर्ट! अमेरिका में फ्लू का कहर, 1.8 करोड़ लोग हुए संक्रमित