Ayodhya Deepotsav 2025: दिवाली पर 30 लाख दीपकों से जगमगा उठेगी अयोध्या, जानिए कब मनाया जाएगा दीपोत्सव

Ayodhya Deepotsav 2025: अयोध्या दीपोत्सव 2025 की तैयारी चल रही है। इस बार यहां 30 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। ये कार्यक्रम 17 से 19 अक्टूबर तक चलेगा। जिला प्रशासन, संत महंत और स्थानीय लोग मिलकर इसे भव्य बनाएंगे।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड12 Oct 2025, 08:06 PM IST
30 लाख दीपकों से जगमगा उठेगी अयोध्या
30 लाख दीपकों से जगमगा उठेगी अयोध्या

Ayodhya Deepotsav 2025: उत्तर प्रदेश में भगवान श्रीराम की नगर अयोध्या में दीपोत्सव इस बार 30 लाख से अधिक दीये प्रज्जवलित किये जाएंगे। दीपोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम 17 अक्टूबर से शुरू होगा और भव्यता दिव्यता के साथ इसका समापन 19 अक्टूबर को होगा। इस बार दीपोत्सव के अवसर पर 30 लाख से अधिक दीपक पूरे जनपद में जगमगाएंगे। इसकी योजना में जिला प्रशासन और अयोध्या के जन सामान्य के साथ साथ रामनगरी के संत महंत धर्माचार्य भी जुट गए हैं।

56 घाटों पर जलेंगे दीपक

अयोध्या के दीपोत्सव को अयोध्यावासी धूमधाम से मनाने में अभी से जुट गए हैं। अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जयेंद्र कुमार के रविवार को बताया कि दीपोत्सव के लिए अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद 28 लाख दीपकों की आपूर्ति का निविदा जारी किया था। यह दीपक अयोध्या धाम में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर जलाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त अयोध्या के संत महंत धर्माचार्य और गृहस्थ अपनी योजना से अपने- अपने मठ मंदिर धर्मस्थल प्रतिष्ठान पर दीप जलाएंगे। अयोध्या जनपद के प्रमुख धर्म स्थलों और सार्वजनिक स्थलों पर स्थानीय जन मानस दीप जलाकर दीपोत्सव मनाएगा।

यह भी पढ़ें | बिहार के लिए NDA का चुनावी गणित तैयार! जानिए कौन लड़ेगा कितनी सीटों पर चुनाव

रंगोली से सजेंगे घाट

स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अपने- अपने स्तर इस दीपोत्सव को भव्य तथा दिव्य स्वरूप देने में लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अयोध्या महानगर की टीम अयोध्या धाम और अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर रंगोली सजाकर दीप प्रज्ज्वलित करती है। इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी जाती है।

यह भी पढ़ें | दिवाली पर मां लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं

अयोध्या में जलेंगे 30 लाख दीपक

दीपोत्सव के अवसर पर रामपैडी सहित जनपद के सभी मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और धर्म स्थलों पर जलने वाले दीपों की संख्या को जोड़ा जाएगा तो यह आंकड़ा 30 लाख दीपकों से ज्यादा का निकलता है। अयोध्या महानगर के महामंत्री शैलेंद्र कोरी ने बताया कि संगठन किस स्थान पर कितना दीपक जलाएगा यह तय हो गया है। अब तो दीपोत्सव के आयोजन का इंतजार है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Ayodhya Deepotsav 2025: दिवाली पर 30 लाख दीपकों से जगमगा उठेगी अयोध्या, जानिए कब मनाया जाएगा दीपोत्सव
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Ayodhya Deepotsav 2025: दिवाली पर 30 लाख दीपकों से जगमगा उठेगी अयोध्या, जानिए कब मनाया जाएगा दीपोत्सव