Bagheshwar Dham Controversy: छत्तीसगढ़ में बागेश्वर धाम पर सियासी बयानबाजी तेज, सीएम विष्णुदेव साय ने किया पलटवार

Dhirendra Krishna Shastri News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमाई है। मुख्यमंत्री साय ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के भाजपा का एजेंट कहने पर कड़ी आपत्ति जताई…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड27 Dec 2025, 06:36 PM IST
बागेश्वर धाम पर सियासी बयानबाजी तेज
बागेश्वर धाम पर सियासी बयानबाजी तेज

Bagheshwar Dham Controversy: छत्तीसगढ़ में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उन्हें भाजपा का एजेंट बताए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को कड़ी आपत्ति जताई।

मुख्यमंत्री ने आज राजधानी में कहा कि भारत ऋषि-मुनियों और संत परंपरा का देश है, जहां सदियों से साधु-संतों का सम्मान किया जाता रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को किसी राजनीतिक दल का एजेंट कहना न केवल एक संत का अपमान है, बल्कि सनातन धर्म की परंपरा पर भी प्रहार है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों पर अंतिम फैसला जनता स्वयं करेगी।

उल्लेखनीय है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों भिलाई में आयोजित पांच दिवसीय हनुमंत कथा में भाग लेने छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। उनके आगमन के साथ ही धर्मांतरण, अंधविश्वास और धार्मिक आयोजनों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें | क्या 1 जनवरी को जम्मू कश्मीर में होगी बर्फबारी? पढ़ लीजिए IMD का अलर्ट

धीरेंद्र शास्त्री को बताया था पाखंडी

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कथावाचकों पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्हें पाखंडी करार दिया था। इस बयान पर पलटवार करते हुए पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा था कि यदि हिंदू समाज को एकजुट करना अंधविश्वास है, तो ऐसे विचार रखने वालों को देश छोड़ देना चाहिए।

पं. धीरेन्द्र शास्त्री के इस बयान के बाद श्री बघेल ने फिर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि धार्मिक आयोजनों की आड़ में छत्तीसगढ़ आकर धन संग्रह किया जाता है और व्यवहार में वे भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे वर्षों से हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं और कोई नया व्यक्ति उन्हें सनातन धर्म सिखाने नहीं आ सकता। दोनों पक्षों के बीच जारी तीखी बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री साय के बयान से यह साफ हो गया है कि यह मुद्दा अब धार्मिक से आगे बढ़कर राजनीतिक बहस का केंद्र बन चुका है, जिस पर जनता की राय अहम मानी जा रही है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Bagheshwar Dham Controversy: छत्तीसगढ़ में बागेश्वर धाम पर सियासी बयानबाजी तेज, सीएम विष्णुदेव साय ने किया पलटवार
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Bagheshwar Dham Controversy: छत्तीसगढ़ में बागेश्वर धाम पर सियासी बयानबाजी तेज, सीएम विष्णुदेव साय ने किया पलटवार