बांग्लादेश में नई सरकार बनते ही भारत को झटका, एयर स्पेस किया बंद, जानिए क्यों

Bangladesh Air Space Barred: बांग्लादेश ने बकाया पेमेंट न होने की वजह से स्पाइसजेट को अपने एयरस्पेस से बैन कर दिया है। कोलकाता से गुवाहाटी समेत कई फ्लाइट्स अब लंबे रूट से उड़ान भर रही है। हालांकि एयरलाइन का कहना है कि ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

Jitendra Singh
अपडेटेड19 Feb 2026, 05:19 PM IST
Bangladesh Air Space Barred: बांग्लादेश ने स्पाइसजेट की मुश्किलें बढ़ा दी है।
Bangladesh Air Space Barred: बांग्लादेश ने स्पाइसजेट की मुश्किलें बढ़ा दी है।

Bangladesh Air Space Barred: बांग्लादेश की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के साथ ही भारतीय कंपनियों के लिए चुनौतियां शुरू हो गई हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता तारिक रहमान के प्रधानमंत्री पद की कमान संभालते ही बांग्लादेश (Tarique Rahman Bangladesh) ने भारतीय एयरलाइन के खिलाफ एक सख्त कदम उठाया है। बांग्लादेश नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAB) ने भारतीय बजट एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) के लिए अपना हवाई क्षेत्र (Airspace) पूरी तरह से ब्लॉक (SpiceJet Airspace Ban)कर दिया है।

न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि बजट एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने बकाया रकम नहीं चुकाई है।एयरस्पेस उपलब्ध न होने के चलते कोलकाता से गुवाहाटी और इम्फाल जाने वाली कुछ उड़ानों को अब लंबा रूट अपनाना पड़ रहा है। इससे उड़ान के समय और ऑपरेशनल लागत पर असर पड़ सकता है।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने दिया बयान

PTI के मुताबिक, स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, “ये इंडस्ट्री के रेगुलर मुद्दे हैं और हम जल्द से जल्द इनके सॉल्यूशन के लिए अच्छे से काम कर रहे हैं। हमारे फ्लाइट ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ा है, और हम रेगुलेटरी ज़रूरतों के हिसाब से अपनी तय सर्विस जारी रखे हुए हैं।”

यह भी पढ़ें | दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी, इन सड़कों पर जानें से बचें

बांग्लादेश ने स्पाइसजेट को अपने एयरस्पेस से बैन किया

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने पूरी जानकारी अभी तक इस मामले में नहीं दी है, लेकिन उन्होंने कहा कि बैन इसलिए लगाया गया है क्योंकि स्पाइसजेट ने अपना बकाया नहीं चुकाया है। यह बकाया कितना है, यह अभी साफ नहीं है। बांग्लादेश की सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAAB) ने इस मामले पर कोई जवाब नहीं दिया है। स्पाइसजेट का कहना है कि एयरलाइन संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क में बने हुए हैं।

कैसे पता चला एयर स्पेस बंद है?

Flightradar24.com के डेटा से पता चला है कि कोलकाता से गुवाहाटी और इंफाल जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ानें बांग्लादेश के हवाई क्षेत्र का उपयोग नहीं कर रही थीं और गंतव्यों तक पहुंचने के लिए लंबे मार्ग अपना रही थीं।

यह भी पढ़ें | SpiceJet ने उठाया यह बड़ा कदम, रोजाना 100 नई उड़ानें शुरू करने की तैयारी

पिछले छह महीने से अधिक समय का एयर नेविगेशन चार्ज बकाया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पाइसजेट पर पिछले छह महीने से अधिक समय का एयर नेविगेशन चार्ज बकाया है। एविएशन नियमों के अनुसार, जब कोई कॉमर्शियल विमान किसी देश के हवाई क्षेत्र से गुजरता है, तो उसे एक तय शुल्क (बोइंग विमान के लिए लगभग $300 प्रति उड़ान) देना होता है। बांग्लादेश सरकार ने बकाया राशि और उस पर लगने वाले ब्याज की मांग को लेकर स्पाइसजेट की उड़ानों पर ओवरफ्लाइंग की रोक लगा दी है। तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई सरकार के इस त्वरित एक्शन की चर्चा अब कूटनीतिक गलियारों में भी हो रही है।

यह भी पढ़ें | महाराष्ट्र है भारत का अमीर राज्य, जानिए सबसे पीछे कौन

स्पाइसजेट के शेयर में गिरावट

इस बीच बीएसई में दोपहर के कारोबार के दौरान स्पाइसजेट के शेयर में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के आखिरी में कंपनी के शेयर 0.71 फीसदी गिरकर 16.83 के स्तर पर बंद हुए। कंपनी ने हाल ही में दिसंबर 2025 तिमाही में 269.27 करोड़ रुपये का घाटा भी दर्ज किया था, जिसका कारण बढ़ती लागत और एकमुश्त खर्च बताए गए हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़बांग्लादेश में नई सरकार बनते ही भारत को झटका, एयर स्पेस किया बंद, जानिए क्यों
More