Mustafizur Rahman: कोलकाता नाइट राइडर्स को BCCI का आदेश, टीम से मुस्तफिजुर रहमान को किया जाए रिलीज

भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव के कारण बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 से पहले केकेआर से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने को कहा है। केकेआर ने उन्हें 9.20 करोड़ में खरीदा था।

Manali Rastogi( विद इनपुट्स फ्रॉम Bhasha)
अपडेटेड3 Jan 2026, 11:48 AM IST
Mustafizur Rahman: कोलकाता नाइट राइडर्स को BCCI का आदेश, टीम से मुस्तफिजुर रहमान को किया जाए रिलीज
Mustafizur Rahman: कोलकाता नाइट राइडर्स को BCCI का आदेश, टीम से मुस्तफिजुर रहमान को किया जाए रिलीज

गुवाहाटी: भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के कारण बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने को कहा है।

पिछले महीने हुई खिलाड़ियों की नीलामी में केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये था। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ कड़ी बोली के बाद केकेआर ने इस 30 वर्षीय गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया था।

यह भी पढ़ें | दिल्ली में 8.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान, खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता

बीसीसीआई ने यह भी साफ किया है कि अगर केकेआर चाहे, तो वह मुस्तफिजुर की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है। इसके लिए बीसीसीआई से अनुमति दी जाएगी।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि बोर्ड ने केकेआर से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने को कहा है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर केकेआर को दूसरे खिलाड़ी को चुनने की इजाजत दी जाएगी।

यह भी पढ़ें | Mauni Amavasya: जानिए माघ स्नान में क्यों है मौनी अमावस्या का सबसे अधिक महत्व

जब उनसे इस फैसले की वजह पूछी गई, तो सैकिया ने कहा कि यह हाल की घटनाओं के कारण लिया गया कदम है। दरअसल, बांग्लादेश में हाल ही में एक हिंदू व्यक्ति की हत्या हुई थी और वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत ने चिंता जताई है। इसी वजह से बांग्लादेशी खिलाड़ी की आईपीएल में भागीदारी को लेकर बीसीसीआई पर दबाव बढ़ रहा था।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Mustafizur Rahman: कोलकाता नाइट राइडर्स को BCCI का आदेश, टीम से मुस्तफिजुर रहमान को किया जाए रिलीज
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Mustafizur Rahman: कोलकाता नाइट राइडर्स को BCCI का आदेश, टीम से मुस्तफिजुर रहमान को किया जाए रिलीज