Ben Duckett Video Row: बेन डकेट के वीडियो पर बढ़ा बवाल, इंग्लैंड क्रिकेटरों की शराबखोरी पर जांच तेज

Duckett video controversy: इंग्लैंड क्रिकेट टीम की शराब पीने की लत की जांच शुरू हुई है। एशेज श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद, बेन डकेट का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह होटल का रास्ता भूल गए…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम एपी)
अपडेटेड24 Dec 2025, 10:21 PM IST
बेन डकेट के Video पर बढ़ा बवाल
बेन डकेट के Video पर बढ़ा बवाल

Duckett Video Row: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज श्रृंखला के दौरान समुद्र तट पर रिसॉर्ट में छुट्टियां मनाने के दौरान शराब के अत्यधिक सेवन की खबरों के बाद इंग्लैंड की टीम की शराब पीने की लत की जांच शुरू कर दी गई है। इंग्लैंड की टीम पांच मैच की श्रृंखला के पहले तीन मैच हार गया है। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह से एशेज अपने पास बरकरार रखी है।

इंग्लैंड जब श्रृंखला में 0-2 से पीछे चल रहा था तब उसकी टीम ने दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच मिले ब्रेक के दौरान ब्रिस्बेन के उत्तर में स्थित शहर नूसा में एक रिसॉर्ट में चार रात बिताई थी। ये हालांकि उसके कार्यक्रम का हिस्सा था। मंगलवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें दिखाया गया है कि इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को होटल वापस जाने का रास्ता याद नहीं आ रहा है।

एक्स पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में डकेट लोगों से बात कर रहे हैं। जब एक महिला ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें अपने होटल तक जाने का रास्ता पता है, तो उन्होंने कथित तौर पर ‘नहीं’ जवाब दिया और फिर बातचीत जारी रही जिसमें डकेट भ्रमित दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें | वर्किंग कैपिटल की जरूरत में क्या चुनें, बिजनेस लोन बनाम ओवरड्राफ्ट

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक अन्य वीडियो में बल्लेबाज जैकब बेथेल को एक क्लब में नाचते हुए दिखाया गया है। बेथेल ने अभी तक श्रृंखला के एक भी मैच नहीं खेला है, लेकिन उन्हें चौथे टेस्ट मैच के लिए अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।

रिपोर्टों के अनुसार इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा कि वह ऑनलाइन प्रसारित की जा रही सामग्री से अवगत है, लेकिन तथ्यों की पुष्टि होने तक वह इस पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगा। इंग्लैंड के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि उनके खिलाड़ियों का मानसिक स्वास्थ्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें | Delhi Metro Phase 5A: ₹12,000 करोड़ से चमकेगी दिल्ली मेट्रो

स्टोक्स ने कहा कि जब न केवल मीडिया जगत बल्कि सोशल मीडिया पर भी खिलाड़ियों को निशाना बनाया जा रहा है तो ऐसी स्थिति में होना कभी भी अच्छा नहीं होता। किसी भी व्यक्ति के लिए ऐसी स्थिति में होना बहुत मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि जब आप श्रृंखला में 0-3 से पीछे चल रहे हों और श्रृंखला हार चुके हों तो आपके हर शब्द, हर काम की बारीकी से जांच की जाती है। यह स्वाभाविक भी है। इस तरह की महत्वपूर्ण श्रृंखला में तीन मैच हारने के बाद आपके पास बचाव का कोई आधार नहीं बचता। जब आप जीतते हैं तो सब कुछ अच्छा होता है, लेकिन जब आप हार रहे होते हैं, तो ऐसा नहीं होता।

कैसा रहा डकेट का प्रदर्शन?

डकेट पिछले कुछ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने टेस्ट के अलावा सीमित ओवरों की क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। डकेट हालांकि वर्तमान श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं तथा छह पारियों में उनका सर्वोच्च स्कोर 29 रन रहा। तीसरे टेस्ट में डकेट जब लय में दिख रहे थे तब स्पिनर नाथन लियोन ने उन्हें बोल्ड कर दिया था। दूसरी पारी में वह केवल दो गेंद तक ही टिक पाए थे।

इससे पहले इंग्लैंड के पुरुष क्रिकेट के प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा था,‘‘ अगर ऐसी बातें सामने आती हैं कि हमारे खिलाड़ियों ने अत्यधिक शराब पी, तो निश्चित रूप से हम इसकी जांच करेंगे। यह अस्वीकार्य है। रॉब की ने कहा कि किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम का अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करने की मैं किसी भी स्तर पर उम्मीद नहीं कर सकता हूं और वहां जो कुछ हुआ अगर मैं उसकी जांच नहीं करता हूं तो यह गलती होगी।

यह भी पढ़ें | क्रिसमस से एक दिन पहले बांग्लादेश में हुआ ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, कई घायल

रॉब की ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले उन रिपोर्टों की जांच की थी जिनमें कहा गया था कि एशेज से पहले न्यूजीलैंड में एक मैच से पहले वाली रात को खिलाड़ियों को शराब पीते हुए देखा गया था।इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक और बेथेल का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया गया था, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इसे एक नवंबर को तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले वेलिंगटन में बनाया गया था।

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगा कि यह औपचारिक चेतावनी देने लायक था। मुझे लगता है कि यह अनौपचारिक चेतावनी देने लायक था। मुझे खिलाड़ियों का रात के खाने में एक गिलास वाइन पीने से कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन इससे कुछ भी ज्यादा हास्यास्पद होगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Ben Duckett Video Row: बेन डकेट के वीडियो पर बढ़ा बवाल, इंग्लैंड क्रिकेटरों की शराबखोरी पर जांच तेज
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Ben Duckett Video Row: बेन डकेट के वीडियो पर बढ़ा बवाल, इंग्लैंड क्रिकेटरों की शराबखोरी पर जांच तेज