Bigg Boss 19 Grand Finale: गौरव खन्ना बने शो के विनर, फरहाना फर्स्ट रनर अप

Bigg Boss 19 Grand Finale: तीन महीने से ज्यादा ड्रामा, टास्क और झगड़ों के बाद बिग बॉस 19 का फिनाले खत्म हुआ। सोशल मीडिया ट्रेंड्स में सबसे आगे रहे गौरव खन्ना ने आखिरकार ट्रॉफी पर भी कब्जा जमा लिया। वहीं फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर अप रहीं।

Priya Shandilya
अपडेटेड7 Dec 2025, 09:20 PM IST
बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले
बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले

Bigg Boss 19 Grand Finale: तीन महीने तक चले ड्रामे, टास्क और इमोशन्स के बाद आखिरकार बिग बॉस 19 को उसका नया चैंपियन मिल गया। गौरव खन्ना ने फिनाले में बाजी मारते हुए ट्रॉफी और 50 लाख रुपये की इनामी राशि जीत ली। फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर अप रहीं। दोनों के बीच मुकाबला रोमांचक रहा, लेकिन दर्शकों का फैसला गौरव के पक्ष में गया।

अमाल मलिक के बाद तान्या मित्तल एविक्ट

बिग बॉस शो से पहला एविक्शन अमाल मलिक का हुआ है। इसके बाद तान्या मित्तल अब घर से बाहर हो गई हैं। सोशल मीडिया पर पहले से ही अमाल मलिक के एविक्शन की चर्चा चल रही थी। इसके बाद तान्या मित्तल के चौथे स्थान पर एलिमिनेट होने की भी चर्चा थी। अब शो में प्रणीत मोरे, फरहाना और गौरव खन्ना बचे हुए हैं।

धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि, भावुक हुए सलमान

शो में अमाल मलिक और तान्या मित्तल के एविक्शन के बाद, शो में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि सी गई। इस दौरान, शो में धर्मेंद्र जब भी आए, उनकी क्लिप्स दिखाई गई। उनके बारे में बात करते हुए सलमान खान भावुक हो गए। वे अपने आंसुओं को रोक नहीं सके और कंटेस्टेंट्स को धरम जी के बारे में बताते हुए रो पड़े। उन्होंने ये भी कहा कि धर्मेंद्र जी उनके रोल मॉडल थे।

प्रणीत मोरे हुए घर से बाहर

प्रणीत मोरे टॉप-5 में पहुंचकर जीत से बस कुछ ही कदम दूर रह गए। शो से बाहर निकलने वाले वे तीसरे कांटेस्ट हैं। अब शो के टॉप-2 फाइनलिस्ट में गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट हैं।

सोशल मीडिया ट्रेंड्स

वोटिंग ट्रेंड्स और सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना सबसे आगे दिख रहे हैं। फैंस उन्हें “विनिंग गौरव खन्ना” कहकर ट्वीट कर रहे हैं। फरहाना के सपोर्ट में भी #TROPHYAwaitsFarhana और #FarhanaForTheWin जैसे टैगलाइन ट्रेंड कर रहे हैं। गौहर खान ने गौरव और प्रणीत को विनर के लिए मजबूत दावेदार बताया, जबकि अमाल की परफॉर्मेंस को भी सराहा। गौरव की जर्नी को लेकर फैंस का कहना है कि उन्होंने शांत और संयमित अंदाज से खेला। उन्होंने स्ट्रैटेजी और दयालुता दोनों को बैलेंस किया। झगड़ों और ड्रामे के बीच उनकी शांत स्टाइल ने उन्हें अलग पहचान दी।

टॉप-5 फाइनलिस्ट

इस बार फिनाले में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, प्रणीत मोरे और तान्या मित्तल शामिल रहे। शुरुआत में 16 कंटेस्टेंट्स थे और बाद में दो वाइल्ड कार्ड भी आए। अब सबकी नजर इस बात पर है कि ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी।

शो के पिछले विनर्स

शो के पिछले विनर्स में राहुल रॉय, आशुतोष कौशिक, विंदु दारा सिंह, श्वेता तिवारी, जूही परमार, उर्वशी ढोलकिया, गौहर खान, गौतम गुलाटी, प्रिंस नरूला, मनवीर गुर्जर, शिल्पा शिंदे, दीपिका कक्कड़, सिद्धार्थ शुक्ला, रुबीना दिलैक, तेजस्वी प्रकाश, एमसी स्टैन, मुनव्वर फारूकी और करण वीर मेहरा का नाम शामिल हैं। अब देखना है कि इस लिस्ट में नया नाम कौन जुड़ता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Bigg Boss 19 Grand Finale: गौरव खन्ना बने शो के विनर, फरहाना फर्स्ट रनर अप
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Bigg Boss 19 Grand Finale: गौरव खन्ना बने शो के विनर, फरहाना फर्स्ट रनर अप