Bihar Cabinet Allocation: बिहार कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, जानिए CM सम्राट चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम को क्या मिला

बिहार को नया सीएम सम्राट चौधरी मिला है, जिन्होंने सुबह शपथ ली। मंत्रालयों का बंटवारा भी हो गया है, जिसमें सम्राट चौधरी को 29 विभाग और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को 10 विभाग मिले हैं।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड15 Apr 2026, 06:47 PM IST
बिहार सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा
बिहार सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा

Samrat Choudhary Bihar: बिहार को आज उनका नया सीएम मिल गया है। सुबह सम्राट चौधरी ने बिहार के नए सीएम के तौर पर शपथ ली और अब घंटों के बाद ही मंत्रालयों का बंटवारा भी हो गया है। बिहार की 'सम्राट' सरकार में विभागों के बंटवारे में खुद सीएम सम्राट चौधरी को 29 विभाग दिए गए हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के पास 10 विभाग रहने वाले हैं। वहीं दूसरे डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव को भी 10विभाग मिले हैं।

यह भी पढ़ें | एक ही प्रीमियम में पति-पत्नी को मिलेगा बीमा सुरक्षा प्लान, जानिए कैसे

यहां देखिए किसे मिला कौन सा विभाग?

पदनामविभाग
मुख्यमंत्रीसम्राट चौधरीसामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भू-तत्व, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, विधि, उद्योग, पथ निर्माण, कृषि, लघु जल संसाधन, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा रोजगार एवं कौशल विकास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन, आपदा प्रबंधन, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सूचना प्रौद्योगिकी, खेल, सहकारिता, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, गन्ना उद्योग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पंचायती राज, तथा वे सभी विभाग जो किसी अन्य को आवंटित नहीं हैं
उप मुख्यमंत्रीविजय कुमार चौधरीजल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जन-संपर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा, ग्रामीण विकास, परिवहन, उच्च शिक्षा
उप मुख्यमंत्रीबिजेंद्र प्रसाद यादवऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन, वित्त, वाणिज्य-कर, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, ग्रामीण कार्य

नीतीश कुमार ने दी सम्राट चौधरी को बधाई

बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई दी।नीतीश कुमार ने सम्राट की नेतृत्व क्षमता की तारीफ की और कहा कि उनकी देखरेख में राज्य की प्रगति निरंतर जारी रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने आज सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा कि बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार और अधिक तेजी से विकास करेगा और देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।

यह भी पढ़ें | फ्लिपकार्ट ने उबर के साथ किया यह काम, मिलेंगे सुपरकॉइन्स

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद कहा कि इस बदलाव को बिहार की राजनीतिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण क्षण समझ जाना चाहिए। उन्होंने शासन और विकास में निरंतरता की आवश्यकता पर जोर देते हुए उम्मीद जताई कि नई सरकार हाल के वर्षों में रखी गई नींव को और ऊपर ले जाएगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़Bihar Cabinet Allocation: बिहार कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, जानिए CM सम्राट चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम को क्या मिला
More