Bihar Railway news: बिहार को मिली सात नई ट्रेनें, अब चाहे दिल्ली जाना हो या दक्षिण भारत, सफर होगा आसान

बिहार में सात नई ट्रेनों की शुरुआत हुई है, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इन नई ट्रेनों के शुरू होने से दिल्ली और दक्षिण भारत की यात्रा अब आसान होगी। इस साल केंद्र सरकार ने बिहार के लिए 10,066 करोड़ का बजट दिया है जिससे स्टेशन अपग्रेड, नई लाइनें और पुलों का निर्माण तेजी से हो रहा है।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड29 Sep 2025, 02:56 PM IST
बिहार को मिली 7 नई ट्रेनें
बिहार को मिली 7 नई ट्रेनें(X/@AshwiniVaishnaw)

Bihar Railway news: बिहार में रेलवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना जंक्शन से और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली से वर्चुअल तरीके से कुल सात नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं- मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली, दरभंगा-मदार और छपरा-आनंद विहार।

इसके अलावा रेलवे मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट जारी कर बताया कि अभी बिहार में रेलवे से जुड़े 33 प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं।

दिल्ली और दक्षिण भारत की बढ़ेगी कनेक्टिविटी

इन नई ट्रेनों के शुरू होने से दिल्ली और दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही, पटना-बक्सर, झाझा-दानापुर, पटना-इसलामपुर और शेखपुरा-बरबीघा-बिहार शरीफ होते हुए नवादा से पटना के लिए पैसेंजर ट्रेनों की भी शुरुआत की गई है।शेखपुरा-बरबीघा-बिहार शरीफ रेलखंड पर ट्रेन चलना वहां के लोगों का सालों पुराना सपना था, जो अब पूरा हो गया है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं और किफायती सफर का प्रतीक है। इन नई ट्रेनों के जुड़ने से अब बिहार से कुल 13 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं और किफायती सफर का प्रतीक है। इन नई ट्रेनों के जुड़ने से अब बिहार से कुल 13 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

रेलवे बजट में बिहार को मिला रिकॉर्ड फंड

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में रेलवे विकास को नई दिशा मिल रही है। इस साल केंद्र सरकार ने बिहार के लिए 10,066 करोड़ का बजट दिया है जो पिछली सरकारों की तुलना में नौ गुना ज्यादा है। इसी वजह से नई रेल लाइनें, दोहरीकरण, विद्युतीकरण और स्टेशन अपग्रेड का काम तेजी से हो रहा है।

नए टर्मिनल और पुलों से बढ़ेगी सुविधा

पटना जंक्शन पर नया टर्मिनल, फतुहा में मेगा कोचिंग टर्मिनल और झाझा-डीडीयू के बीच तीसरी और चौथी लाइन के निर्माण की तैयारी चल रही है। बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड के दोहरीकरण और सुल्तानगंज-कटोरिया नई रेल लाइन को भी मंजूरी मिल चुकी है। गंगा नदी पर बिक्रमशिला, मोकामा और भागलपुर के पास नए रेल सह सड़क पुलों का निर्माण हो रहा है, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार का जुड़ाव और मजबूत होगा।

98 रेलवे स्टेशन होंगे मॉडर्न

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 3,164 करोड़ की लागत से बिहार के 98 स्टेशनों को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि रेलवे बिहार के विकास की रीढ़ है और आने वाले वर्षों में यह राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Bihar Railway news: बिहार को मिली सात नई ट्रेनें, अब चाहे दिल्ली जाना हो या दक्षिण भारत, सफर होगा आसान
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Bihar Railway news: बिहार को मिली सात नई ट्रेनें, अब चाहे दिल्ली जाना हो या दक्षिण भारत, सफर होगा आसान