बिहार में दिलीप जायसवाल की छु्ट्टी, बीजेपी ने दरभंगा के कद्दावर नेता संजय सरावगी को दी कमान

बीजेपी ने संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। दरभंगा सदर से MLA सरावगी 2005 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं और क्षेत्र के मजबूत नेता माने जाते हैं। यह नियुक्ति दिलीप जायसवाल की जगह हुई है और तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नितिन नबीन के बाद यह बीजेपी में दूसरा बड़ा संगठनात्मक बदलाव है।

Rishabh Shukla
अपडेटेड15 Dec 2025, 06:58 PM IST
बीजेपी बिहार के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी
बीजेपी बिहार के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी(Social Media)

भारतीय जनता पार्टी ने संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने इसकी औपचारिक घोषणा एक पत्र के जरिए की, जिस पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। संजय सरावगी अब दिलीप जायसवाल की जगह बिहार बीजेपी की कमान संभालेंगे। सरावगी दरभंगा सदर विधानसभा सीट से विधायक हैं और संगठन व सरकार दोनों में मजबूत पकड़ रखने वाले नेता माने जाते हैं।

दरभंगा का मजबूत चेहरा, 2005 से अजेय

संजय सरावगी पहली बार 2005 के बिहार विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने लगातार कई चुनावों में जीत हासिल कर खुद को दरभंगा क्षेत्र का लोकप्रिय और भरोसेमंद नेता साबित किया। वे अब तक पांच से अधिक बार विधायक चुने जा चुके हैं और अभी हाल ही में हुए 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में लगातार छठी बार विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे हैं। लंबे चुनावी अनुभव और जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नितिन नबीन के बाद दूसरा बड़ा बदलाव

संजय सरावगी वैश्य-मारवाड़ी समुदाय से आते हैं, जिसे बीजेपी का पारंपरिक समर्थन आधार माना जाता है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पार्टी ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया था। इसके बाद संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष बनाना यह संकेत देता है कि बीजेपी बिहार में संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक संतुलन पर खास ध्यान दे रही है। आने वाले चुनावी दौर से पहले यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़बिहार में दिलीप जायसवाल की छु्ट्टी, बीजेपी ने दरभंगा के कद्दावर नेता संजय सरावगी को दी कमान
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़बिहार में दिलीप जायसवाल की छु्ट्टी, बीजेपी ने दरभंगा के कद्दावर नेता संजय सरावगी को दी कमान