केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, 47 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

केरल विधानसभा चुनाव: भारतीय जनता पार्टी ने केरल विधान सभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें राजीव चंद्रशेखर नेमोम से चुनाव लड़ेंगे। यहां देखिए किस उम्मीदवार को कहां से मिला टिकट

Jitendra Singh
अपडेटेड16 Mar 2026, 05:18 PM IST
BJP की पहली लिस्ट जारी
BJP की पहली लिस्ट जारी

Kerala Assembly Elections: केरल विधानसभा चुनावों के लिए BJP ने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन को, कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास, कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, कझाकूटम से वी. मुरलीधरन और नेमोम से प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने मलयालम की जानी-मानी लेखिका आर श्रीलेखा को वट्टियूरकावु से प्रत्याशी बनाया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन को मंजेश्वर से और पी के कृष्णदास को काट्टाकाड़ा से टिकट दिया है।

पार्टी ने नव्या हरिदास को भी मैदान में उतारा है, जिन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। अब उन्हें BJP की पहली सूची के तहत विधानसभा चुनावों में टिकट दिया गया है। इस घोषणा के साथ ही केरल में BJP के चुनावी अभियान की तैयारियां शुरू हो गई हैं, क्योंकि राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियाँ विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस रही हैं।

देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

क्रमांकविधानसभा क्षेत्रउम्मीदवार
1मंजेश्वरके. सुरेंद्रन
2उदमामनुलाल मेलोत
3कान्हागढ़बलराज एम.
4पय्यानूरए.पी. गंगाधरन
5अज़ीकोडके.के. विनोद कुमार
6कन्नूरसी. रघुनाथ
7मानंथवाडी (एसटी)पी. श्याम राज
8सुल्तान बाथेरी (एसटी)कविता ए.एस.
9वडकाराके. दिलीप
10कुट्टियाडीरामदास मनलेरी
11नादापुरमसी.पी. विपिन चंद्रन
12किलांडीसी.आर. प्रफुल कृष्णन
13पेराम्ब्राएम. मोहनन मास्टर
14बलुस्सेरी (एससी)सी.पी. सतीशन
15एलाथूरटी. देवदास
16कोझिकोड नॉर्थनव्या हरिदास
17कोझिकोड साउथटी. रनीश
18बेपोरके.पी. प्रकाश बाबू
19कुन्नामंगलमवी.के. सजीवन
20शोरनूरशंकु टी. दास
21ओट्टापलममेजर रवि
22मलमपुझासी. कृष्णकुमार
23पलक्कड़शोभा सुरेंद्रन
24चेलक्करा (एससी)के. बालकृष्णन
25मनालूरके.के. अनीश कुमार
26त्रिशूरपद्मजा वेणुगोपाल
27इरिंजलकुड़ासंतोष चेराकुलम
28देविकुलम (एससी)एस. राजेंद्रन
29पालाशोन जॉर्ज
30वॉयकॉम (एससी)के. अजित
31कंजीरापल्लीजॉर्ज कुरियन
32पूंजारपी.सी. जॉर्ज
33अम्बालाप्पुझाअरुण अनिरुद्धन
34हरिपदसंदीप वाचस्पति
35चेंगन्नूरएम.वी. गोपाकुमार
36त्रिरुवल्लाअनूप एंटनी
37कारुनागप्पल्लीबीएस जितिनदेव
38कुन्नथूर (एससी)रजी प्रसाद
39कोट्टारक्कराआर. रेशमी
40चाथन्नूरबीबी गोपकुमार
41अटिंगलपी सुधीर
42नेदुमंगढ़युवराज गोकुल
43कझक्कूट्टमवी मुरलीधरन
44वट्टीयूरकावूआर श्रीलेखा
45नेमोमराजीव चंद्रशेखर
46परासलागिरीश नैय्यर
47कट्टकाड़ापीके कृष्णदास

केरल में कब होंगे चुनाव

केरल में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। 16 मार्च को चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होगा। उम्मीदवार 23 मार्च 2026 तक नामांकन कर सकते हैं। 24 मार्च को नॉमिनेशन की जांच की जाएगी। 26 मार्च तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। 9 अप्रैल को केरल में मतदान होगा। वहीं, 4 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें | चुनाव आयोग ने जारी किया 5 राज्यों के चुनाव का शेड्यूल, जानिए कब होगी वोटिंग

माकपा ने किया था 81 उम्मीदवारों का ऐलान

इससे पहले केरल में रविवार को माकपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 81 उम्मीदवारों का एलान किया। इसमें मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और 11 मंत्रियों के भी नाम शामिल हैं। माकपा के प्रदेश सचिव एमवी गोविंदन ने बताया कि 81 उम्मीदवारों में से छह पार्टी समर्थित निर्दलीय हैं। पांच निर्वाचन क्षेत्रों कोडुवल्ली, कोट्टक्कल, कोंडोट्टी, तिरुर और पलक्कड़ के लिए स्वतंत्र उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। 56 मौजूदा विधायक चुनाव लड़ रहे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, 47 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान
More