BSF Recruitment Update: BBSF कांस्टेबल भर्ती में बड़ा बदलाव, अग्निवीरों के लिए 50% सीटें आरक्षित, क्या हैं नए नियम?

BSF Recruitment Update: BSF कॉन्स्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10% से बढ़ाकर 50% कर दिया गया है। पहले बैच को 5 साल और बाकी को 3 साल की उम्र में छूट मिलेगी। पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल टेस्ट से भी राहत दी गई है।

Priya Shandilya
अपडेटेड21 Dec 2025, 04:18 PM IST
अग्निवीरों के लिए सुनहरा मौका, उम्र में छूट से लेकर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव
अग्निवीरों के लिए सुनहरा मौका, उम्र में छूट से लेकर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव(PTI)

BSF Recruitment Update: केंद्र सरकार ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में भर्ती से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है जिससे पूर्व अग्निवीरों को सीधा फायदा मिलेगा। इस फैसले से न सिर्फ उनके लिए भर्ती के मौके बढ़ेंगे, बल्कि उम्र और फिजिकल टेस्ट जैसे मामलों में भी राहत दी गई है।

10% से बढ़ाकर सीधे 50% आरक्षण

गृह मंत्रालय ने आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन जारी कर बीएसफ कांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10% से बढ़ाकर 50% कर दिया है। इसका मतलब है कि अब हर साल बीएसफ कॉन्स्टेबल भर्ती में आधी सीटें एक्स-अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगी। नई व्यवस्था के तहत 10% सीटें पूर्व सैनिकों के लिए और 3% तक सीटें कॉम्बैटाइज्ड कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के समायोजन के लिए रखी जाएंगी।

उम्र सीमा में भी दी गई बड़ी छूट

नोटिफिकेशन के मुताबिक, अग्निवीर योजना के पहले बैच से जुड़े उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल तक की छूट मिलेगी। वहीं, बाद के बैच के एक्स-अग्निवीरों को 3 साल की उम्र में राहत दी जाएगी। उम्र की गणना वही तारीख मानी जाएगी, जो भर्ती विज्ञापन में तय होगी।

भर्ती प्रक्रिया कैसे होगी?

पहला चरण: 50% सीटों पर भर्ती सीधे नोडल फोर्स द्वारा की जाएगी।

दूसरा चरण: बाकी 47% सीटों पर भर्ती स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) करेगा। इसमें 10% पूर्व सैनिकों के लिए भी शामिल होगा।

महिला उम्मीदवारों के लिए सीटें हर साल की जरूरत के हिसाब से तय होंगी।

फिजिकल टेस्ट से छूट

सरकार ने साफ किया है कि पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) से छूट दी जाएगी। हालांकि, कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पद के लिए मेडिकल और अन्य मानक केंद्र सरकार की समय-समय पर जारी गाइडलाइन के अनुसार ही लागू रहेंगे।

यह फैसला पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ा अवसर है। BSF में भर्ती के लिए अब उनके पास ज्यादा मौके होंगे और उम्र व फिजिकल टेस्ट में भी राहत मिलेगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़BSF Recruitment Update: BBSF कांस्टेबल भर्ती में बड़ा बदलाव, अग्निवीरों के लिए 50% सीटें आरक्षित, क्या हैं नए नियम?
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़BSF Recruitment Update: BBSF कांस्टेबल भर्ती में बड़ा बदलाव, अग्निवीरों के लिए 50% सीटें आरक्षित, क्या हैं नए नियम?