Cabinet Meeting:केंद्र ने बिहार को दी बड़ी सौगात, 4 लेन हाईवे समेत ₹7000 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

Cabinet Meeting: बिहार को विधान चुनाव से पहले केंद्र सरकार की ओर से दो बड़े इंफ्रा प्रोजेक्ट मिले हैं। इनकी लागत 7616 करोड़ रुपये है। इनमें पहला प्रोजेक्ट हाईवे का है और दूसरा रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट मीटिंग में इन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है।

Jitendra Singh
अपडेटेड10 Sep 2025, 06:45 PM IST
Cabinet Meeting: बिहार को दो प्रोजेक्ट मिले हैं। इनकी लागत 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
Cabinet Meeting: बिहार को दो प्रोजेक्ट मिले हैं। इनकी लागत 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। (Livemint)

Cabinet Meeting: बिहार में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस पर राजनीतिक पार्टियों की हलचल शुरू हो गई है। इस बीच कैबिनेट में अहम फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार के लिए 7000 करोड़ रुपये से अधिक प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। आने वाले समय में बिहार में 4 लेन हाईवे और डबल रेलवे ट्रैक समेत कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास हो सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट ने बिहार में मोकामा और मुंगेर के बीच चार लेन का नया हाईवे बनाने की मंजूरी दी गई है। यह हाईवे 82.4 किलोमीटर लंबा होगा और बक्सर–भागलपुर हाई-स्पीड कॉरिडोर का हिस्सा होगा। इसे बनाने में कुल 4,447.38 करोड़ खर्च होंगे। वहीं दूसरा प्रोजेक्ट भागलपुर से दुमका होते हुए रामपुरहाट तक रेलवे लाइन की डबलिंग। इस प्रोजेक्ट में 3169 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

यह भी पढ़ें | दिल्ली पुलिस ने ISIS नेटवर्क का किया खुलासा, रांची से आतंकी दानिश गिरफ्तार

नई सड़क मोकामा, बड़हिया, लखीसराय, जमालपुर और मुंगेर जैसे शहरों को जोड़ेगी और आगे भागलपुर तक जाएगी। यह इलाका तेजी से औद्योगिक हब बन रहा है। मुंगेर में ऑर्डनेंस फैक्ट्री, जमालपुर में लोकोमोटिव वर्कशॉप और बड़हिया में खाद्य पैकेजिंग और वेयरहाउसिंग केंद्र बन रहे हैं। भागलपुर सिल्क उद्योग और लॉजिस्टिक्स हब के लिए जाना जाता है।

माल ढुलाई होगी आसान

नई हाईवे से माल ढुलाई तेज होगी, यात्रा का समय सिर्फ 1.5 घंटे होगा और गाड़ी सुरक्षित चल सकेगी। यहां वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं। इस परियोजना से लगभग 14.83 लाख लोगों को सीधे और 18.46 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। भविष्य में औद्योगिक गतिविधियों के बढ़ने से और भी नौकरी के मौके बनेंगे।

यह भी पढ़ें | भारत-श्रीलंका करेंगे 2026 टी20 विश्व कप की मेजबानी, जानिए संभावित शेड्यूल

भागलपुर-दुमका प्रोजेक्ट

इसी बैठक में जो भागलपुर-दुमका रेलवे लाइन के दोहरीकरण की योजना को मंजूरी दी गई, वह रेल लाइन प्रोजेक्ट 3 राज्यों के 5 जिलों से होकर गुजरेगा। यह लाइन डबल होगी। इसके शुरू होने से भारतीय रेलवे का नेटवर्क 177 किमी और बढ़ जाएगा। इससे करीब 29 लाख लोग कनेक्ट होंगे। साथ ही इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से देवघर (बाबा वैद्यनाथ धाम) और तारापीठ (शक्तिपीठ) जाने वाले तीर्थयात्रियों को भी फायदा होगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Cabinet Meeting:केंद्र ने बिहार को दी बड़ी सौगात, 4 लेन हाईवे समेत ₹7000 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Cabinet Meeting:केंद्र ने बिहार को दी बड़ी सौगात, 4 लेन हाईवे समेत ₹7000 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी