Canada Shooting: कनाडा में दिल दहला देने वाली वारदात, स्कूल और घर में गोलीबारी, 10 की मौत

Canada Shooting: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक स्कूल और घर में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हुए। संदिग्ध शूटर भी मृत पाया गया। घटना के बाद इलाके में शोक और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड11 Feb 2026, 10:37 AM IST
कनाडा में दिल दहला देने वाली वारदात, स्कूल और घर में गोलीबारी, 10 की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
कनाडा में दिल दहला देने वाली वारदात, स्कूल और घर में गोलीबारी, 10 की मौत (सांकेतिक तस्वीर)(Reuters)

Canada Shooting: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। छोटे से कस्बे टम्बलर रिज में हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। एक हाई स्कूल और पास के घर में चली गोलियों में संदिग्ध हमलावर समेत 10 लोगों की जान चली गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए।

स्कूल में मची अफरा-तफरी

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने मंगलवार को बताया कि स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 1:20 बजे टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो स्कूल के अंदर छह लोग मृत पाए गए। एक घायल व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, दो और पीड़ित एक घर से मिले, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह इस घटना से जुड़ा है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध शूटर भी मृत पाया गया और आशंका है कि उसने खुद को गोली मारी।

सरकार की प्रतिक्रिया

ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि टम्बलर रिज में अपनों को खोने वाले परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार आने वाले दिनों में समुदाय को हर संभव सहायता देगी।

घायलों की हालत

करीब 25 लोग इस हमले में घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है और उन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। बाकी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में किया जा रहा है। पुलिस ने पुष्टि की है कि कोई अन्य संदिग्ध फरार नहीं है और स्कूल के सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

छोटा कस्बा, बड़ा सदमा

टम्बलर रिज रॉकी माउंटेन्स की तलहटी में बसा एक छोटा सा कस्बा है, जिसकी आबादी करीब 2,400 है। इतने शांत इलाके में इस तरह की घटना ने पूरे समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Canada Shooting: कनाडा में दिल दहला देने वाली वारदात, स्कूल और घर में गोलीबारी, 10 की मौत
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Canada Shooting: कनाडा में दिल दहला देने वाली वारदात, स्कूल और घर में गोलीबारी, 10 की मौत