Love Jehad Cases: उत्तराखंड के रामपुर में बढ़ रहे लव जिहाद के मामले, बीजेपी ने पुलिस से की शिकायत

उत्तराखंड के रामनगर में लव जिहाद के कथित प्रकरण को लेकर भाजपा ने सख्त रुख अपनाया है और पुलिस प्रशासन को कार्रवाई के लिए चेताया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

एडिटेड बाय Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड25 Sep 2025, 03:55 PM IST
उत्तराखंड में बढ़ रहीं लव जिहाद की घटनाएं। (AI Image)
उत्तराखंड में बढ़ रहीं लव जिहाद की घटनाएं। (AI Image)(Gemini)

Love Jehad News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रामनगर में हाल ही में सामने आए कथित लव जिहाद प्रकरण के बाद माहौल गरमाया हुआ है। पिछले सप्ताह घटी इस घटना के विरोध में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेताओं ने इस दौरान आरोप लगाया कि ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं जो रामनगर की शांतिपूर्ण छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

रामनगर में लव जिहाद लगातार आ रहे मामले

ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उधम सिंह नगर के भाजपा जिला प्रभारी राकेश नैनवाल ने कहा कि रामनगर के अंदर ऐसे प्रकरण बार-बार देखने को मिल रहे हैं। पिछले हफ्ते जो घटना हुई, उसमें एक हिंदू बेटी को बुरका पहनाकर गुमराह करने का प्रयास किया गया और फिर उसके साथ गलत कृत्य हुआ। इस प्रकरण से स्थानीय लोगों से लेकर प्रदेश और देशभर में आक्रोश है। इसी कारण विभिन्न संगठन लगातार जागरूकता अभियान और प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें | गणेश जुलूस में लव जिहाद की झांकी से भड़का एक समुदाय, तनाव के बाद स्थिति सामान्य

हिंदू लड़कियों को फांसने के पीछे धर्मांतरण की साजिश?

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों के पीछे धर्मांतरण की साजिश भी हो सकती है, इसलिए इस दृष्टिकोण से भी गहन जांच जरूरी है। नैनवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने धर्मांतरण पर कड़ा कानून बनाया है, इसलिए पुलिस को चाहिए कि इस प्रकरण की जांच धर्मांतरण के एंगल से भी की जाए। साथ ही उन्होंने मुस्लिम समाज के मौलवियों और धर्मगुरुओं से भी अपील की कि वे ऐसे मामलों को रोकने में सहयोग करें और समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में कदम उठाएं।

स्कूल-कॉलेजों के पास पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए रामनगर के सीओ सुमित पांडे ने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों से उनकी मुलाकात हुई है और उन्होंने ज्ञापन के जरिए कई अहम बिंदुओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है। इनमें प्रमुख रूप से स्कूल-कॉलेजों के खुलने और बंद होने के समय पुलिस की सघन गश्त सुनिश्चित करने की मांग शामिल है।

यह भी पढ़ें | MP में लव जिहाद का तूफान:फरहान से मोहसिन तक के खुलासों ने उड़ाए होश,सरकार अलर्ट!

शहर में ब्लैक स्पॉट का पता लगाएगी पुलिस

सीओ ने बताया कि जल्द ही स्कूल प्रबंधन और अनुशासन समिति के साथ बैठक की जाएगी ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और अनुपस्थित रहने वाले बच्चों की जानकारी समय पर अभिभावकों तक पहुंचाई जा सके। सीओ ने कहा कि शहर के कुछ इलाकों को ब्लैक स्पॉट्स के रूप में चिह्नित किया जाएगा, जहां रोशनी की कमी और असामाजिक तत्वों की सक्रियता ज्यादा रहती है।

इन क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी और लाइटिंग की व्यवस्था प्रशासन के सहयोग से की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यदि किसी भी जगह शांति भंग करने की कोशिश की जाती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हाल ही में रामनगर में सामने आए पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें भी निष्पक्ष और तकनीकी रूप से सटीक जांच की जा रही है। पुलिस हर स्तर पर कड़ाई से काम कर रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Love Jehad Cases: उत्तराखंड के रामपुर में बढ़ रहे लव जिहाद के मामले, बीजेपी ने पुलिस से की शिकायत
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Love Jehad Cases: उत्तराखंड के रामपुर में बढ़ रहे लव जिहाद के मामले, बीजेपी ने पुलिस से की शिकायत