यूपी की तर्ज पर कर्नाटक में भी बदलेंगे रेलवे स्टेशनों के नाम, कांग्रेस सरकार ने की सिफारिश

Karnataka News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मुगलसराय स्टेशन को दीनदयाल उपाध्याय का नाम दे दिया। इसी तर्ज पर अब कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने भी चार रेलवे स्टेशनों को बदलने की सिफारिश कर दी है।

Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड13 Nov 2025, 06:22 PM IST
सफेद कुर्ते में कर्नाटक के उद्योग मंत्री एमबी पाटिल।
सफेद कुर्ते में कर्नाटक के उद्योग मंत्री एमबी पाटिल।

Railway Station Name Change: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सिद्धरमैया सरकार के मंत्री एमबी पाटिल ने विजयपुरा, बेलगावी, बीदर और शिवमोगा रेलवे स्टेशनों का नाम प्रमुख संतों के नाम पर रखने की सिफारिश की है। मंत्री ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि रेलवे स्टेशनों का नाम बदलना स्थानीय सांस्कृतिक महत्व के अनुरूप है।

कर्नाटक के इन चार रेलवे स्टेशनों के बदलेंगे नाम

कर्नाटक के उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने बताया कि यह सिफारिश केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी गई है। पाटिल ने अपने पत्र में प्रस्ताव दिया है कि विजयपुरा रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ज्ञान योगी श्री सिद्धेश्वर स्वामीजी रेलवे स्टेशन रखा जाए जबकि बेलगावी स्टेशन का नाम बदलकर श्री बसव महास्वामीजी रेलवे स्टेशन रखा जाए।

इसके अलावा उन्होंने बीदर स्टेशन का नाम बदलकर चन्नाबसव पट्टादेवरू रेलवे स्टेशन और सोरागोंडानाकोप्पा स्टेशन का भयगड़ा रेलवे स्टेशन करने की मांग की है। सभी चार रेलवे स्टेशन दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुबली मंडल के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।

यह भी पढ़ें | पुरानी ट्रेन और इंजन का क्या करता है रेलवे? यहां जानिए पूरी डिटेल

केंद्र सरकार के अनुमति देने की मांग

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इन चार स्टेशनों का नाम पूज्य संतों के नाम पर रखने की सिफारिश की है और इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुमोदन आवश्यक है। मंत्री ने बताया कि प्रस्ताव के अनुरूप बुनियादी ढांचा विभाग ने आधिकारिक सूचना भेज दी है।

मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित संतों ने कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने केंद्र से आग्रह किया कि नाम बदलने को मंजूरी दी जाए तथा इसे यथाशीघ्र आधिकारिक राजपत्र (Official Gazette) में अधिसूचित (Notify) किया जाए।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़यूपी की तर्ज पर कर्नाटक में भी बदलेंगे रेलवे स्टेशनों के नाम, कांग्रेस सरकार ने की सिफारिश
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़यूपी की तर्ज पर कर्नाटक में भी बदलेंगे रेलवे स्टेशनों के नाम, कांग्रेस सरकार ने की सिफारिश