Shivraj Patil Passed Away: नहीं रहे देश के पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Shivraj Patil Passed Away: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का आज निधन हो गया। उन्होंने महाराष्ट्र के लातूर में अपने निवास पर अंतिम सांस ली…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड12 Dec 2025, 08:56 AM IST
शिवराज पाटिल का हुआ निधन
शिवराज पाटिल का हुआ निधन

Shivraj Patil Passed Away: कांग्रेस के सीनियर नेता और देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने आज लातूर में अंतिम सांस ली। वो काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज घर पर ही हो रहा था। आज 91 साल की उम्र में उनका लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया।

लातूर के गांव में हुआ था जन्म

शिवराज पाटिल का जन्म 12 अक्टूबर 1935 को महाराष्ट्र के लातूर जिले के चाकुर गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद राजनीति में कदम रखा और लातूर नगर परिषद के अध्यक्ष बने। यही से उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई। 1980 में वे पहली बार सातवीं लोकसभा के लिए चुने गए। इसके बाद वे लगातार सात बार लातूर से सांसद बने (1980–2004)। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई।

26/11 मुंबई हमले के बाद दिया इस्तीफा

साल 1991 में उन्हें लोकसभा अध्यक्ष चुना गया। इस पद पर रहते हुए उन्होंने संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।उन्होंने रक्षा, वाणिज्य और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे मंत्रालयों में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।2004 से 2008 तक वे भारत के केंद्रीय गृह मंत्री रहे। 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

उसके बाद 2010 से 2015 तक वे पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक रहे। इस दौरान उन्होंने राज्य प्रशासन और केंद्र सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाने का प्रयास किया। शिवराज पाटिल को उनकी शांत और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाना जाता था। वे कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान नेता रहे और नेहरू-गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे। उनका राजनीतिक सफर भारतीय लोकतंत्र और संसदीय परंपराओं में एक महत्वपूर्ण अध्याय माना जाता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Shivraj Patil Passed Away: नहीं रहे देश के पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Shivraj Patil Passed Away: नहीं रहे देश के पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस