Cyclone Montha Latest Update: घर ढहे, पेड़ गिरे… चक्रवात मोंथा की दस्तक से ओडिशा बेहाल, 15 जिलों में भारी तबाही

ओडिशा में चक्रवात मोंथा से भारी बारिश और भूस्खलन हुआ है, जिससे कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं। इसके अलावा 15 जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है..

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड28 Oct 2025, 09:53 PM IST
चक्रवात मोंथा की दस्तक से ओडिशा बेहाल
चक्रवात मोंथा की दस्तक से ओडिशा बेहाल

Cyclone Montha Update: ओडिशा के तटीय और दक्षिणी जिलों में भीषण चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ की वजह से मंगलवार को भारी बारिश होने से भूस्खलन हुआ, घरों को नुकसान पहुंचा और कई जगह पेड़ भी उखड़ गए। मौसम विभाग ने बताया कि मोंथा के तट से टकराने की शुरुआत पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में शाम लगभग सात बजे से हुई, जो तीन से चार घंटे तक जारी रहेगी।

15 जिलों में चक्रवात का ज्यादा असर

दक्षिणी ओडिशा के आठ जिलों मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा, गजपति, गंजम, कंधमाल, कालाहांडी और नवरंगपुर से नुकसान की प्रारंभिक खबरें प्राप्त हुई है।हालांकि, क्षेत्र के कुल 15 जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। गजपति जिले के अनाका ग्राम पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पास की पहाड़ियों से बड़े-बड़े पत्थर गिरे, जिससे पांच गांवों की सड़कें अवरुद्ध हो गईं।

रास्तों को किया जा रहा साफ

स्थानीय पंचायत पदाधिकारी बालकृष्ण मलिक ने बताया कि इस जगह को पहले भूस्खलन-प्रवण क्षेत्र के रूप में पहचाना गया था। इसलिए सड़कों से पत्थरों को जल्द से जल्द हटाने के लिए व्यवस्था की गई है। गजपति के काशीनगर ब्लॉक की परतोदा पंचायत में लिंगा-बारभा मार्ग पर भी भूस्खलन की सूचना मिली है।

यह भी पढ़ें | ग्रीन एनर्जी में अडानी की तगड़ी कमाई, तिमाही मुनाफा 644 करोड़ के पार!

रायगढ़ जिले के गुनुपुर, गुदारी और रामनागुड़ा इलाकों में भी पेड़ उखड़ गए। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि चक्रवात के राज्य से गुजरने के बाद विभिन्न जिलों से हुए नुकसान की रिपोर्ट संकलित की जाएगी।गजपति जिले से मिली जानकारी के मुताबिक, पोतारा पंचायत में चक्रवात आश्रय स्थल के प्रबंधन में लगे एक आपूर्ति सहायक की सोमवार रात अचानक बीमार पड़ने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें | SIP में हो रहा है नुकसान? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 बड़ी गलतियां

मकान ढहने की भी मिली सूचना

पंचायत समिति सदस्य लोकनाथ दलाई ने बताया कि मृतक की पहचान सुरेंद्र गमांग के रूप में हुई है, जो सोमवार को लोगों को चक्रवात आश्रय स्थल पर ला रहा था।पुलिस ने अब तक गमांग की मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है। गजपति जिले के मोहना से मिली जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।एक अधिकारी ने बताया कि तेज हवा की वजह से इलाके के एक मकान की टिन की छत उड़ गई।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक डॉ. मनोरमा मोहंती ने बताया कि शाम लगभग सात बजे भीषण चक्रवाती तूफान मोंथा के टकराने की शुरुआत हुई और यह प्रक्रिया तीन से चार घंटे तक जारी रहेगी।मोहंती ने बताया कि तूफान के आगमन के दौरान हवा की गति 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जो 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Cyclone Montha Latest Update: घर ढहे, पेड़ गिरे… चक्रवात मोंथा की दस्तक से ओडिशा बेहाल, 15 जिलों में भारी तबाही
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Cyclone Montha Latest Update: घर ढहे, पेड़ गिरे… चक्रवात मोंथा की दस्तक से ओडिशा बेहाल, 15 जिलों में भारी तबाही