Deepika Padukone pregnant: बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने फैंस को संडे का सबसे बड़ा सरप्राइज दे दिया है। इस पावर कपल ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।
बेटी दुआ ने रिवील किया 'पॉजिटिव' सरप्राइज
इस खुशखबरी को साझा करने का तरीका बेहद प्यारा था। रविवार को दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उनकी बेटी दुआ एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही है। किट पर 'पॉजिटिव' रिजल्ट साफ देखा जा सकता है। कपल ने कैप्शन में ज्यादा कुछ न लिखते हुए सिर्फ 'ईविल आई' (नजर न लगने वाला) इमोजी बनाया है। यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई है। फैंस ने तुरंत समझ लिया और कमेंट सेक्शन बधाइयों से भर गया।
सेलेब्स ने लुटाया प्यार
जैसे ही यह खबर इंस्टाग्राम पर आई, बॉलीवुड सितारों ने कमेंट सेक्शन को हार्ट एमोजिज से भर दिया। अर्जुन कपूर ने लिखा, "दुआ को उसका पार्टनर इन क्राइम मिल गया।" अनन्या पांडे ने एक्साइटमेंट में लिखा, "ओह माय गॉड! बिगेस्ट लव।" भूमि पेडनेकर, सामंथा रुथ प्रभु, परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े सितारों ने भी कपल को ढेरों शुभकामनाएं दीं। आलिया भट्ट ने भी इस पोस्ट को लाइक कर अपना प्यार जताया।
सितंबर 2024 में बनी थीं पहली बार मां
दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी पहली बेटी का स्वागत किया था। नवंबर 2024 में उन्होंने अपनी लाडली का नाम 'दुआ' रखा था। अब करीब डेढ़ साल बाद दुआ को एक छोटा भाई या बहन मिलने वाला है।
रणवीर-दीपिका की लव स्टोरी
इस स्टार कपल की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं रही। दोनों की मुलाकात 2013 में फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के सेट पर हुई थी। कई सालों तक डेटिंग के बाद 2015 में दोनों ने सगाई कर ली और फिर 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में ग्रैंड वेडिंग की। शादी में कोंकणी और सिंधी दोनों रीति-रिवाजों का खूबसूरत मेल देखने को मिला।
मां बनने के एहसास पर दीपिका पादुकोण ने क्या कहा?
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक समिट (WAVES 2025) में मां बनने के अनुभव को साझा किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे एक बच्चे के आने के बाद उनकी प्राथमिकताएं पूरी तरह बदल गई हैं। अब उनका ध्यान करियर के साथ-साथ एक नन्ही जान की देखभाल पर भी है।
रणवीर-दीपिका की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। वहीं, दीपिका के पास भी बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी है। वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी और अल्लू अर्जुन के साथ एटली की अगली फिल्म (AA22xA6) में भी काम करने वाली हैं।