Delhi AQI: दिवाली से पहले फिर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, 9 इलाके ‘रेड जोन’ में

Delhi AQI: दिल्ली-एनसीआर में हवा की हालत फिर बिगड़ गई है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार पांचवे दिन खराब श्रेणी में रहा, जबकि 9 स्टेशन बहुत खराब जोन में पहुंच गए। दिवाली से पहले दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद की हवा में जहरीलापन बढ़ता जा रहा है।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम पीटीआई)
अपडेटेड19 Oct 2025, 07:39 AM IST
फिर बेकाबू हुआ दिल्ली का दमघोंटू हवा का हाल
फिर बेकाबू हुआ दिल्ली का दमघोंटू हवा का हाल(HT)

Delhi AQI: अभी तो दिवाली के पटाखे-फुलझड़ी शुरू भी नहीं हुए हैं कि दिल्ली की हवा एक बार फिर खतरनाक होती जा रही है। लगातार पांचवें दिन राजधानी की हवा खराब श्रेणी में बनी रही। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, शनिवार शाम 4 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 268 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।

9 मॉनिटरिंग स्टेशन ‘रेड जोन’ में पहुंचे

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि अब 38 में से 9 मॉनिटरिंग स्टेशन बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गए हैं। आनंद विहार ने सबसे जहरीली हवा दर्ज की, जहां AQI 389 तक पहुंच गया। वजीरपुर (351), जहांगीरपुरी (310), ओखला (303), द्वारका (310) और सीरी फोर्ट (307) जैसे इलाकों में भी सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है।

NCR की हालत भी खराब, गाजियाबाद सबसे आगे

दिल्ली के आसपास का इलाका भी प्रदूषण से जूझ रहा है। गाजियाबाद ने शनिवार को 324 का AQI दर्ज किया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। नोएडा (298) और गुरुग्राम (258) में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी रही।

कहां कितना है प्रदूषण?

CPCB के मापदंडों के अनुसार, 0 से 50 तक AQI को 'ठीक', 51-100 'संतोषजनक', 101-200 'मॉडरेट', 201-300 'पुअर', 301-400 'वेरी पुअर' और 401 से ऊपर 'सीवियर' माना जाता है। फिलहाल दिल्ली की हवा ‘पुअर’ और कुछ जगहों पर ‘वेरी पुअर’ श्रेणी में अटकी हुई है।

ट्रांसपोर्ट बना सबसे बड़ा प्रदूषण कारक

दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर में वाहनों का सबसे बड़ा योगदान रहा। CPCB के डेटा के मुताबिक, शनिवार को कुल प्रदूषण में 15.6% हिस्सा सिर्फ ट्रांसपोर्ट एमिशन का था। दिवाली से पहले यह आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है।

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, आसमान साफ रहेगा

दिल्ली का अधिकतम तापमान शनिवार को 33.5 डिग्री और न्यूनतम 19.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, रविवार को आसमान साफ रहेगा और तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। दिवाली तक हल्की ठंड बढ़ने के आसार हैं।

कोलकाता में भी बढ़ा प्रदूषण

सिर्फ दिल्ली ही नहीं, कोलकाता की हवा भी खराब हो रही है। काली पूजा से दो दिन पहले शहर के कई हिस्सों में AQI 250 के करीब पहुंच गया, जिसकी वजह आतिशबाजी बताई जा रही है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Delhi AQI: दिवाली से पहले फिर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, 9 इलाके ‘रेड जोन’ में
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Delhi AQI: दिवाली से पहले फिर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, 9 इलाके ‘रेड जोन’ में
OPEN IN APP