Delhi AQI Today: दिल्ली-NCR में हवा जहरीली हो गई है। आज (12 नवंबर) सुबह 7 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 413 तक पहुंच गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। प्रदूषण की स्थिति खतरनाक होने के बीच कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने तुरंत ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण को लागू कर दिया था। दिल्ली में प्रदूषण से हाल बेहाल हैं। 11 नवंबर को AQI 500 के पार चला गया था। ग्रैप 3 के तहत क्लास 5 तक स्कूल बंद करने, वर्क फ्रॉम होम की सलाह और कंस्ट्रक्शन बैन जैसे निर्णय ले लिए गए हैं।
NCR में भी हवा जहरीली
नोएडा में भी प्रदूषण का स्तर 414 और ग्रेटर नोएडा में पॉल्यूशन लेवल 398 तक पहुंच गया है। गुरुग्राम में प्रदूषण का स्तर 365 पर है। यानी राजधानी में ग्रैप-3 का असर भी काम नहीं कर रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ही धुंध और कोहरे ने भी अपना प्रभाव दिखाया है। राजधानी का न्युन्ताम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 के आसपास दर्ज किया गया है। सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी. जबकि प्रदूषित हवा से अगले तीन-चार दिन राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
ग्रैप -3 के बाद भी प्रदूषण में सुधार नहीं
राजधानी में बिगड़ते हालात को देखते हुए मंगलवार को ग्रैप-3 लागू किया था। जिसमें कंस्ट्रक्शन पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। इसके लावा डीजल वाहन और बीएस-3 और बीएस-4 वाहनों पर भी रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद बुधवार सुबह AQI 413 के पार चला गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक PM10 की स्थिति की वजह से AQI नहीं सुधर रहा है। PM25 का लेवल 539 और PM10 का 722 पहुंचा है, जो कि फेफड़ों के लिए बेहद खतरनाक है। हवा में महीन कण इसे बिल्कुल जहर बना दे रहे हैं।