डीयू स्टूडेंट्स को दिल्ली सरकार का तोहफा, सीएम रेखा गुप्ता ने किया यू-स्पेशल बस का उद्घाटन

U-Special Bus: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने यू स्पेशल बस सेवा का उद्घाटन किया, जो छात्रों के लिए सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करेगी। यह बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और छात्रों को कॉलेज से घर तक सुरक्षित पहुंचाएंगी।

एडिटेड बाय Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड28 Aug 2025, 03:20 PM IST
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने यूनिवर्सिटी स्पेशल बस का किया लोकार्पण।
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने यूनिवर्सिटी स्पेशल बस का किया लोकार्पण। (@gupta_rekha X handle video grab)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वर्षों से बंद पड़ीं छात्रों के लिए यू स्पेशल बसों को गुरुवार से शुरू कर दिया। सीएम रेखा गुप्ता और परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने डीयू कैंपस से हरी झंडी दिखाकर इस बस सेवा को शुरू किया। उन्होंने कहा, 'आज दिल्ली विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से यू स्पेशल ईवी बस सेवा का लोकार्पण किया। सालों से बंद पड़ी यह सेवा अब फिर से दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के छात्रों के लिए शुरू की गई है।'

सीएम रखा गुप्ता ने याद की यूनिवर्सिटी के अपने दिन

मुख्यमंत्री ने कहा, 'जब मैंने विश्विद्यालय छोड़ी थी, तब यह यू स्पेशल मेरे कॉलेज दिनों की सबसे मीठी यादें अपने साथ ले गई थी। आज आपके बीच लौटी हूं तो आपके लिए एसी, एफएम रेडियो, पैनिक बटन और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यू स्पेशल भी साथ ले आई हूं। सिर्फ छह महीने में सरकार ने आपके एक-एक वोट की ताकत को आपके लिए सुविधा और बदलाव में बदल दिया है।'

छात्रों को मेट्रो पास दिलाने पर भी काम कर रही है दिल्ली सरकार

उन्होंने कहा, 'यह केवल एक बस नहीं बल्कि दोस्ती, गपशप और हंसी-ठिठोली का चलता-फिरता संसार है। जहां हम कभी सीढ़ियों पर बैठकर अंताक्षरी खेला करते थे, आप आज एफएम सुनेंगे पर भावनाएं वही रहेंगी।' उन्होंने कहा कि अब यह यू स्पेशल आपको कॉलेज गेट से सुरक्षित और सुविधाजनक ढंग से आपके घर तक पहुंचाएगी। छात्र-छात्राओं के लिए मेट्रो पास पर भी हमारी सरकार काम कर रही है, ताकि शिक्षा और यात्रा दोनों ही सहज बनें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़डीयू स्टूडेंट्स को दिल्ली सरकार का तोहफा, सीएम रेखा गुप्ता ने किया यू-स्पेशल बस का उद्घाटन
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़डीयू स्टूडेंट्स को दिल्ली सरकार का तोहफा, सीएम रेखा गुप्ता ने किया यू-स्पेशल बस का उद्घाटन