Delhi Khel Mahakumbh: दिल्ली बनेगी खेलों की राजधानी, 13 फरवरी से होगी गेम्स के महाकुंभ की शुरुआत

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने 13 फरवरी से 'दिल्ली खेल महाकुंभ' की शुरुआत की घोषणा की। इस आयोजन में 20,000 खिलाड़ी भाग लेंगे और इसे सात खेलों के साथ विभिन्न स्टेडियमों में आयोजित किया जाएगा…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम एजेंसियां)
अपडेटेड3 Feb 2026, 09:12 AM IST
दिल्ली में 13 फरवरी से होगी गेम्स के महाकुंभ की शुरुआत
दिल्ली में 13 फरवरी से होगी गेम्स के महाकुंभ की शुरुआत

Delhi Khel Mahakumbh: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने वित्त वर्ष के लिए खेल एवं युवा मामलों के बजट में तीन गुना वृद्धि का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा कि सरकार 13 फरवरी से राष्ट्रीय राजधानी में 'दिल्ली खेल महाकुंभ' का शुभारंभ करेगी।

आशीष सूद ने कहा कि इस आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी, जिसमें शुरुआत में सात खेल (कबड्डी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कुश्ती, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और स्क्वाश) शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि इस आयोजन में 20,000 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है।मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवा खिलाड़ियों के लिए अवसरों का विस्तार करने के साथ पूरे शहर की सुविधाओं में सुधार करके दिल्ली को एक खेल केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

13 फरवरी से दिल्ली खेल महाकुंभ का शुभारंभ

शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि केजरीवाल सरकार ने जानबूझकर राष्ट्रीय युवा एवं खेल कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी। केंद्र सरकार द्वारा संचालित पहलों में दिल्ली की सक्रिय भागीदारी नहीं रही, जिससे राजधानी के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के अवसरों से वंचित होना पड़ा। हमारी सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं शुरू की गईं, जिनमें खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग और सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, खिलाड़ियों के लिए आवास, यात्रा सुविधाएं और स्टेडियम सुविधाओं में भी सुधार की पहल की गई है।

यह भी पढ़ें | गेमचेंजर! कारोबार को मिलेगी टर्बो स्पीड, India-US ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल

दिल्ली को खेल हब बनाने का लक्ष्य

शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि 'दिल्ली खेल महाकुंभ' का उदघाटन 13 फरवरी को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में इसमें कबड्डी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, रेसलिंग, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और स्क्वैश-इन सात खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें 20,000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। यह महाकुंभ एक महीने तक दिल्ली के 16 विभिन्न स्टेडियमों एवं वेन्यूज जैसे बवाना, विकासपुरी, नजफगढ़ सहित राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा, ताकि हर क्षेत्र के युवाओं को समान अवसर मिल सके।

उन्होंने कहा कि टीम इवेंट्स में गोल्ड विजेता टीम को 1,75,000, सिल्वर को 1,51,000 और ब्रॉन्ज़ विजेता टीम को 1,31,000 दिए जाएंगे। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में गोल्ड विजेता को Rs11,000, सिल्वर को Rs9,000 और ब्रॉन्ज़ को Rs7,000 का पुरस्कार मिलेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Delhi Khel Mahakumbh: दिल्ली बनेगी खेलों की राजधानी, 13 फरवरी से होगी गेम्स के महाकुंभ की शुरुआत
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Delhi Khel Mahakumbh: दिल्ली बनेगी खेलों की राजधानी, 13 फरवरी से होगी गेम्स के महाकुंभ की शुरुआत