Delhi Nursery admission: दिल्ली नर्सरी एडमिशन की पहली लिस्ट जारी, आपके बच्चे का नाम आया या वेटिंग में चला गया?

Delhi Nursery admission: दिल्ली के निजी स्कूलों ने सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। स्कूलों ने अपनी वेबसाइट पर चयन और वेटिंग लिस्ट डाली है। पैरेंट्स 24 जनवरी से 3 फरवरी तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड23 Jan 2026, 10:36 PM IST
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी एडमिशन की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। (सांकेतिक तस्वीर)
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी एडमिशन की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। (सांकेतिक तस्वीर)

Delhi Nursery admission: दिल्ली में नर्सरी एडमिशन का इंतजार कर रहे पैरेंट्स के लिए बड़ी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्राइवेट स्कूलों ने शुक्रवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अब अभिभावक अपने बच्चों का नाम लिस्ट में देखकर एडमिशन की औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं।

पहली लिस्ट में किसका नाम?

दिल्ली के करीब 1,741 निजी स्कूलों ने अपनी पहली लिस्ट और वेटिंग लिस्ट स्कूल वेबसाइट्स पर अपलोड कर दी है। कई स्कूलों ने 200 से ज्यादा बच्चों को चुना है और 100 से ज्यादा को वेटिंग लिस्ट में रखा है।

कब और कैसे होगा एडमिशन

शिक्षा निदेशालय के मुताबिक, जिन पैरेंट्स ने बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया था, वे 24 जनवरी से 3 फरवरी के बीच स्कूल जाकर लिस्ट देख सकते हैं और दाखिले से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं। इस दौरान जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे और स्कूल द्वारा तय प्रक्रिया का पालन करना होगा।

किस स्कूल में कितने बच्चे चुने गए

कई नामी स्कूलों ने इस बार बड़ी संख्या में बच्चों का चयन किया है। पुष्प विहार स्थित बाल विद्या निकेतन ने नर्सरी में 132 छात्रों का चयन किया है, जबकि 100 बच्चों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। वहीं, हौज खास स्थित सेंट पॉल प्री-प्राइमरी स्कूल में 478 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।अलकनंदा के सेंट जॉर्ज स्कूल ने भी 155 विद्यार्थियों को पहली सूची में जगह दी है।

नर्सरी से लेकर कक्षा-1 तक का नियम

शिक्षा निदेशालय की संशोधित एडमिशन संरचना के तहत अब फाउंडेशन स्टेज में नर्सरी और किंडरगार्टन (KG) शामिल हैं। इसके बाद बच्चों का दाखिला पहली कक्षा में होता है। इसी ढांचे के आधार पर सभी निजी स्कूल एडमिशन प्रक्रिया चला रहे हैं।

एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र कितनी होनी चाहिए?

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 तक कम से कम 3 साल, KG के लिए 4 साल और पहली कक्षा के लिए 5 साल होनी जरूरी है। उम्र की यह शर्त सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Delhi Nursery admission: दिल्ली नर्सरी एडमिशन की पहली लिस्ट जारी, आपके बच्चे का नाम आया या वेटिंग में चला गया?
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Delhi Nursery admission: दिल्ली नर्सरी एडमिशन की पहली लिस्ट जारी, आपके बच्चे का नाम आया या वेटिंग में चला गया?